फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है इंडिया की सबसे बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन, बार-बार जाएंगे

Thu, 13 Dec 2018 03:34 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीलगिरी की खूबसूरत पहाड़ो पर बसा ऊटी बेहद ही खूबसूरत है - फोटो : instagram
नीलगिरी के पहाड़ों पर बसा ऊटी बेहद ही खूबसूरत है। यहां की हसीन वादियों में आपका हनीमून यादगार होगा। यहां आकर आप अपने हनीमून को रोमांटिक अंदाज में एंजॉय कर सकते हैं। वैसे तो ऊटी में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन सभी को एक साथ घूमना संभव  नहीं हो सकता। इसलिए  हम आपको बता रहे हैं, कुछ खास जगहों के बारे में जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिता सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऊटी जाने के लिए फ्लाइट और ट्रेन दोनों का रास्ता बेहद आसान है - फोटो : instagram
ऊटी जाने के लिए फ्लाइट और ट्रेन दोनों का रास्ता बेहद आसान है। ऊटी से महज 85  किलोमीटर की दूरी पर कोयंबटूर एयरपोर्ट है। आप चाहें तो इस खूबसूरत हिल स्टेशन में ट्रेन से भी जा सकते हैं। मेतुपलयम रेलवे स्टेशन यहां का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नीलगिरी केे खूबसूरत पहाड़ियों से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकता - फोटो : instagram
ऊटी जाकर अगर आप वहां के प्राकृतिक नजारों का आनंद अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं तो नीलगिरी केे खूबसूरत पहाड़ियों से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकता। यहां टॉय ट्रेन की सवारी करके प्राकृति के नजारे नजदीक से  देख सकते हैं। छुक-छुक करते चलती इस ट्रेन की सवारी बहुत शानदार होती है। 

4 of 5
यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है - फोटो : file photo
ऊटी लेक का निर्माण  1824 में  हुआ था,यह लेक ऊटी का सबसे लोकप्रिय स्थान है। यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यहां घूमने आएं पर्यटकों के लिए सेंटर ऑफ अट्रेक्शन  है। अगर इस लेक पर आएं तो  यहां के बोट राइड का मजा जरूर लें। यह पल आपके और पार्टनर के लिए बहुत यादगार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऊटी का बोर्टेनिकल गार्डन देश के सबसे पुराने गार्डन में इसका नाम आता  है - फोटो : instagram
ऊटी का बॉटनिकल गार्डन देश के सबसे पुराने गार्डन में इसका नाम आता है। न्यूली वेड कपल्स हां अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताते है।  एमरल्ड लेक ऊटी से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर है। नेचर लवर्स के लिए  यह जगह जन्नत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें