फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद देखने के लिए तरस जाते हैं इन देशों के लोग, आसमान में रहता है केवल सूरज

Thu, 13 Dec 2018 02:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रात सिर्फ सूरज ही नजर आता है। - फोटो : file photo
हम भारत में देखते हैं सुबह सूरज निकलता है और रात में चंद्रमा, लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं,जहां सिर्फ सूरज निकलता है,चाहे दिन हो या हो रात सिर्फ सूरज ही नजर आता है। खास बात यह है कि यहां के लोग सूर्यास्त देखने के लिए तरस जाते हैं। आइए आपको बताते हैं दुनिया के ऐसे अजीब देश जहां चंद्रमा निकलता ही नहीं बल्कि केवल सूरज निकलता है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हां मई से जुलाई के बीच 76 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है - फोटो : instagram
नॉर्वे
यह देश आर्क्टिक सर्कल के बीचों-बीच आता है। इसे मिडनाइट के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं, यहां मई से जुलाई के बीच 76 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां के बारे में पढ़ने और सुनने से ज्यादा अच्छा अनुभव वहां जाकर होगा।
विज्ञापन

3 of 7
यह एक ऐसा देश है जहां करीब 100 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता - फोटो : instagram
स्वीडन
यह एक ऐसा देश है जहां करीब 100 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता। मई से लेकर अगस्त तक यहां सूरज नहीं डूबता है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है, कई बार आधी रात को सूर्य अस्त होता है, लेकिन सुबह 4 बजते ही निकल आता है। 

4 of 7
सूरज की रौशनी को देखना बेहद रोंमांच भरा होता है - फोटो : instagram
आइसलैंड 
इसे यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड हैं। यहां आधी रात में भी सूरज की रौशनी को देखना बेहद रोमांच भरा होता है। यहां मई से जुलाई तक एक बार भी सूर्यास्त नहीं होता। 
विज्ञापन

5 of 7
यहां एक लंबे समय तक बर्फबारी होती रहती है। - फोटो : instagram
कनाडा
कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश माना जाता है। यहां एक लंबे समय तक बर्फबारी होती रहती है। हालांकि यहां की कुछ जगहों पर लगातार 50 दिनों तक सूरज की रौशनी डूबती नहीं। दिन-रात सूरज की रौशनी नजर आती है। 
विज्ञापन

6 of 7
fsdfdfdfsfgdffg - फोटो : instagram
फिनलैंड
यह देश बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक है। यहां हजारों की संख्या में झीलें हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। साथ ही आइलैंड्स से चारों तरफ से सजा हुआ है। यहां साल में 73 दिन तक सूरज लगातार अपनी रौशनी बिखेरता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अलास्का पूरे दुनिया में अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए मशहूर है - फोटो : instagram
अलास्का
अलास्का पूरे दुनिया में अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए मशहूर है। यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है। यहां मई से जुलाई तक सूरज नहीं डूबता। सोचिए जब ग्लेशियर पर सूरज की चमचमाती रौशनी पड़ती होगी, तो वह नजारा कितना खूबसूरत होता होगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें