मानसून डेस्टिनेशन
- फोटो : istock
मालशेज घाट, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य में पश्चिमी घाट की इस पहाड़ी पर स्थित मालशेज घाट की हरियाली मानसून में मन आनंदित करने वाले दृश्यों का अनुभव कराती है। इस स्थान पर मानव निर्मित झील है, जिसके किनारे गुलाबी फ्लेमिंगो देखने को मिलेंगी। ट्रैकिंग, बाइकिंग, ऐतिहासिक जगहों का आनंद लेने के लिए भी इस जगह पर जा सकते हैं। यहां हरिश्चंद्रगढ़ किले, छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी किला, प्राचीन बौद्ध गुफाओं के अंदर बना लेण्याद्री विनायक मंदिर के दर्शन करने को मिल जाएंगे।
मुंबई से 126 और पुणे से 129 किलोमीटर की दूरी पर मालशेज घाट है, जहां सड़क मार्ग के जरिए पहुंचा जा सकता है। कार या बस के जरिए यात्रा कर सकते हैं।