फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Bageshwar: ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा, जानें कब और कैसे पहुंचें बाबा बागेश्वर के दरबार

Mon, 10 Jul 2023 04:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Baba Bageshwar - फोटो : facebook
Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली एनसीआर में हैं। ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर की श्रीमद भागवत कथा का आरंभ सोमवार से हुआ है। बाबा बागेश्वर एक हफ्ते के लिए ग्रेटर नोएडा में भक्तों के बीच रहेंगे और इस दौरान दिव्य दरबार का आयोजन होगा। बता दें कि बाबा बागेश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में श्रद्धालु अपनी समस्याएं और प्रश्न लेकर पहुंचते हैं। इस दौरान पर्ची निकाली जाती है और भक्तों की परेशानी हल की जाती है। आइए जानते हैं बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन कब से कब तक हैं। बाबा बागेश्वर के दरबार में शामिल होने का क्या रूट है और भागवत कथा में शामिल होने से जुड़ी जरूरी बातें।
 
विज्ञापन

2 of 5
कथावाचन करते पंडित धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया
कब से कब तक है बाबा बागेश्वर की कथा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आज से यानी 10 जुलाई से शुरु हो रहा है। कथा 16 जुलाई तक चलेगी। 12 जुलाई को बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जो लोग बाबा के श्रीमुख से कथा प्रवचन सुनना चाहते हैं, वह शाम चार बजे से भागवत कथा सुन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Baba Bageshwar - फोटो : facebook
कहां हो रहा बाबा बागेश्वर की कथा का आयोजन

पं. धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मेट्रो स्टेशन के समीप हो रहा है। यहां जैतपुर गांव में 200 बीघा जमीन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हालांकि बारिश के कारण कार्यक्रम में कोई परेशानी न आए, इसके लिए चार वाटरप्रूफ टेंट बनाए गए हैं।

4 of 5
Metro - फोटो : Istock
कैसे पहुंचे बाबा बागेश्वर के दरबार तक

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रही कथा में शामिल होने के लिए नोएडा और दिल्ली में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो विकल्प हैं। सेक्टर 37 से परी चौक तक के लिए सीधा बस मिल जाएगी। परी चौक से कार्यक्रम स्थल तक ऑटो से जा सकते हैं।

मेट्रो से जाना चाहते हैं तो सेक्टर 52 से जैतपुर मेट्रो डिपो पर उतर जाएं। यहां से कुछ ही दूरी पर बागेश्वर बाबा का दरबार लगा है। पंडाल तक पैदल जा सकते हैं। बुजुर्गों और अक्षम लोगों के लिए आयोजकों ने मेट्रो स्टेशन से पंडाल तक के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baba Bageshwar - फोटो : facebook
बाबा बागेश्वर की कथा में क्या है खास

ग्रेटर नोएडा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में लाखों लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के सहयोग से 10 पार्किंग बनाई गई हैं। ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पंडाल में दो हजार से अधिक कैमरे लगाए गए हैं।

इसके अलावा बाबा बागेश्वर के लिए सहारनपुर से भव्य सिंहासन बना गया है। जम्मू से कालीन मंगवाई गई है। मंच सजाने के लिए वृंदावन से फूल आए हैं। आयोजकों ने दूर से आने वाले यात्रियों के भोजन के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें