फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh Offbeat Destination: ऋषिकेश की इन ऑफबीट जगहों की सैर एक बार जरूर करें

Fri, 26 Aug 2022 05:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
ऋषिकेश आध्यात्म और एडवेंचर दोनों ही चीजों के लिए टूरिस्ट का पसंदीदा स्पॉट है। मन की शांति चाहने वाले लोग ऋषिकेश की सैर के लिए आते हैं तो वहीं एडवेंचर के शौकीन रिवर राफ्टिंग और दूसरी एंडवेंचरस एक्टिविटी की वजह से ऋषिकेश की सैर करना पसंद करते हैं। दिल्ली से पास होने की वजह से अक्सर लोग मेडिटेशन और मन की शांति के लिए आते हैं। और यहां की खूबसूरत जगहों की सैर करते हैं। ऋषिकेश की मशहूर जगहों के साथ ही कुछ ऑफबीट जगहें भी बेहद खूबसूरत हैं। जहां पर एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां के सुंदर नजारे बेहद आकर्षक लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
ऋषिकेशन हॉट वॉटर स्प्रिंग
आध्यात्म और योग की नगरी होने की वजह से यहां पर धार्मिक लोगों का आना भी होता है। ऋषिकेश के रघुनाथ मंदिर के पास ही बेहद पुराना हॉट वॉटर स्प्रिंग है। जो कि बेहद खूबसूरत है। मान्यता है कि भगवान राम ने इस कुंड में वनवास जाते समय डुबकी लगाई थी। इस घाट का इस्तेमाल पौराणिक मान्यताओं के अनुसार संत लोग अपनी पवित्र चीजों को धोने के लिए करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
waterfall - फोटो : Ouora
नीर गढ़ वॉटरफॉल
ऋषिकेश के सबसे मशहूर लक्ष्मण झूला से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर बना है नीर गढ़ वॉटरफॉल। यहां जाने के लिए थोड़ी चढ़ाई वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन जंगल के बीच में बने इस वॉटरफॉल को देखकर आप घंटो यहां बिता सकते हैं। 

4 of 5
गुफा, - फोटो : Social media
झिलमिल गुफा
शहर के बीच में बने लक्ष्मण झूला से करीब 21 किलोमीटर दूर बनी है झिलमिल गुफा। नीलकंठ मंदिर से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर बनी इस गुफा तक जाने के लिए जंगल के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि ये रास्ता बिल्कुल सुरक्षित है और बुजुर्ग भी इस रास्ते पर आसानी से जा सकते हैं। एक घंटे की चढ़ाई के बाद झिलमिल गुफा पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
waterfall - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही ऋषिकेश के आसपास कुछ ही किलोमीटर के दायरे में कई वॉटरफॉल हैं। जहां का साफ पानी किसी का भी मन मोह लेता है। मानसून के मौसम में ये वॉटरफॉल बेहद खूबसूरत लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें