Best Tourist Places To Visit in November : नवंबर माह की शुरुआत त्योहारों के साथ हुई है। महीने के पहले दिन ही करवा चौथ का पावन पर्व है। इस महीने में दिवाली और छठ का पर्व भी है। ऐसे में नवंबर माह में त्योहारों की छुट्टियों समेत दो लॉन्ग वीकेंड हैं। इस महीने मिलने वाली छुट्टियों का आप भरपूर लाभ उठा सकते हैं। परिवार या दोस्तों संग कुछ सुकून और यादगार वक्त बिताना चाहते हैं तो सफर की योजना बनाएं।
नवंबर के महीने में सर्दियों की शुरुआत होने लगती है। इस माह ठंडी हवाएं महसूस होने लगती हैं। ऐसे में मौसम खुशनुमा और कई जगहों पर घूमने के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहता है। इस माह अगर घूमने की योजना है, तो कुछ स्थानों की सैर पर जा सकते हैं। यहां नवंबर माह में घूमने के लिए ऐसी जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं तो मौसम के लिहाज से बेहतरीन रहेंगे, साथ ही यहां बजट में सैर की जा सकती है।