फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023 Travel: उत्तराखंड और हिमाचल नहीं, सर्दियों में करें गुजरात के इकलौते हिल स्टेशन सापुतारा की सैर

Sat, 31 Dec 2022 09:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सापुतारा हिल स्टेशन - फोटो : facebook
सर्दियों में अक्सर लोग किसी पहाड़ी स्थल पर घूमने जाते हैं। हिल स्टेशन पर बर्फीली वादियों के बीच ठंड और बर्फबारी में सर्दी की छुट्टियों का लुत्फ उठाते हैं। सर्दियां शुरू हो चुकी है और नया साल आने वाला है। दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में हिल स्टेशनों पर सैलानियों की भीड़ लगती है। लोग क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए हिल स्टेशन पर जाते हैं। इस कारण इस मौसम में पहाड़ी जगहों पर जाने की सोच रहे हैं तो कोई ऐसा हिल स्टेशन चुनें, जहां बहुत अधिक भीड़ न हो। इसके अलावा वहां पहाड़, हरे भरे जंगल, झरने और खूबसूरत वादियां देखने को मिले। कम पैसों में सर्दियों के मौसम में खूबसूरत हिल स्टेशन घूमने के लिए आप गुजरात की ओर रुख कर सकते हैं। जी हां, पर्यटन स्थलों के राज्य गुजरात में भी हिल स्टेशन है। भले ही गुजरात में एकमात्र हिल स्टेशन हो, लेकिन इसकी खूबसूरती आपका मन मुग्ध कर देगी। आइए जानते हैं गुजरात के एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
statue of unity - फोटो : istock
सापुतारा हिल स्टेशन

गुजरात जंगलों, समुद्र किनारों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक जगहों के लिए मशहूर है। लेकिन गुजरात में सापुतारा हिल स्टेशन भी है। यह हिल स्टेशन बेहद सुंदर  है। यहां देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं। सापुतारा हिल स्टेशन डांग जिले में स्थिति है। जिन लोगों को एडवेंचर का शौक है, उन्हें एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
सापुतारा हिल स्टेशन - फोटो : facebook
कैसे जाएं सापुतारा हिल स्टेशन

दिल्ली से सापुतारा हिल स्टेशन लगभग 1,287 किलोमीटर दूर है। यहां जाने में सड़क मार्ग से 24 घंटाे का समय लगेगा। सापुतारा के लिए आप ट्रेन से जा सकते हैं। बस सुविधा भी ले सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर हरे भरे जंगल, पहाड़, झरने और वादियां सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

4 of 7
सापुतारा किला - फोटो : facebook
सापुतारा के पर्यटन स्थल

हटगढ़ किला

सापुतारा से पांच किलोमीटर की दूरी पर हटगढ़ किला स्थित है। इस बेहद प्राचीन किले तक सैलानी ट्रैकिंग के जरिए पहुंच सकते हैं। यहां सैलानी आसपास के गांवों का नजारा देख सकते हैं। यहां से गंगा और जमुना के जलाशय भी नजर आते हैं। पर्यटन किले के ऊपर से पूरी घाटी और सुरगाना गांव के खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
सापुतारा झील - फोटो : facebook
सापुतारा झील

यह जगह झील से भी समृद्ध है। यहां सापुतारा झील है, जो हिल स्टेशन से करीब 1.5 किमी दूर है। झील मानव निर्मित है, जहां बोटिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। यह जगह लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के तौर पर मशहूर है। बच्चों के लिए पार्क और खेल के मैदानों से घिरी इस झील के किनारे बहुत सारे फूड जोन, चाय के स्टॉल और खरीदारी के लिए स्थानीय बाजार सजती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
सापुतारा मंदिर - फोटो : facebook
सप्तश्रृंगी देवी मंदिर

सापुतारा हिल स्टेशन पर प्रसिद्ध सप्तश्रृंगी देवी मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यह मंदिर सात चोटियों से घिरा हुआ है। इस कारण मंदिर का नाम सप्तश्रृंगी माता या फिर सात चोटियों की माता के तौर पर प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां देवी खुद पर्वत के मुख पर एक चट्टान पर प्रकट हुई थीं। मंदिर में 18 हाथों में विभिन्न हथियारों को पकड़े हुए माता की 10 फीट लंबी प्रतिमा विद्यमान है। माता की प्रतिमा हमेशा सिंदूर से लेपित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सापुतारा आर्टिस्ट विलेज - फोटो : facebook
सापुतारा आर्टिस्ट विलेज

हिल स्टेशन पर एक आर्टिस्ट गांव बसा है ,जो शानदार सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों को दर्शाता है। यहां कई आर्ट वर्क देखने को मिलते हैं। यह सबसे अधिक मांग वाले सापुतारा पर्यटन स्थलों में से एक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें