फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: नए साल पर गोवा जाने वालों को मुफ्त मिल रहीं ये पांच चीजें, उठा लें फायदा

Fri, 31 Dec 2021 02:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नए साल पर जाएं गोवा - फोटो : Incredible India

नया साल आने में अब कम वक्त बचा है। न्यू ईयर वीकेंड आ गया है। ऐसे में जो लोग नए साल के मौके पर कहीं बाहर घूमना चाहते हैं, वह वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 तक आपके पास यात्रा का अच्छा मौका है। वैसे तो भारत में नया साल मनाने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जो काफी फेमस हैं। इन जगहों पर नए साल के मौके पर पार्टी, कई तरह के इवेंट और मस्ती होती है। इन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए प्रसिद्ध शहरों में गोवा का नाम शामिल है। गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। गोवा खूबसूरत बीच के लिए फेमस है। पर इन्हीं बीच पर न्यू ईयर इव में पार्टी का आयोजन होता है। नाच गाने, स्वादिष्ट खाने पीने के साथ गोवा की पार्टी काफी मजेदार होती है। वहीं नए साल के मौके पर लोगों को गोवा में पांच चीजे मुफ्त मिलेंगी। ऐसे में अगर आप नए साल पर बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गोवा की इन पांच फ्री चीजों पर भी गौर करें। 

विज्ञापन

2 of 6
नए साल पर जाएं गोवा - फोटो : instagram

फ्री में घूमें गोवा फोर्ट

गोवा समुद्र के अलावा फोर्ट के लिए भी प्रसिद्ध है। नए साल पर आप गोवा के फोर्ट को आप भी में घूम सकते हैं। यहां छापोरा फोर्ट, तिराकल फोर्ट, कॉरजुम फोर्ट रेस मैगोस फोर्ट, मॉर्मुगाव फोर्ट जा सकते हैं। एडवेंचर के लिए ये एकदम परफेक्ट हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
नए साल पर जाएं गोवा - फोटो : istock

गोवा के चर्च

गोवा में कई ऐतिहासिक चर्च हैं। देश का सबसे पुराना चर्च बॉम जीसस भी गोवा में ही स्थित है। आप गोवा के इस चर्च में जा सकते हैं। वहीं सी कैथेड्रल, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस, चर्च ऑफ सेंट सेजेटन, मै डी डियस चर्च को आप फ्री में घूम सकते हैं।

4 of 6
नए साल पर जाएं गोवा - फोटो : Facebook/Beauty Of India

गोवा के वाॅटरफाॅल फ्री में करें विजिट 

गोवा के बीच के अलावा आप यहां के वाॅटरफाॅल में भी फ्रेश हो सकते हैं। गोवा में स्थित दूध सागर जलप्रपात में आप नेचक को फ्री में महसूस कर सकते हैं और एंजाॅय कर सकते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
नए साल पर जाएं गोवा - फोटो : Istock

गोवा की नाइटक्लब पार्टी फ्री

गोवा अपनी नाइट पार्टी लाइफ के लिए भी फेमस है। आप यहां मुफ्त में नाइट क्लब पार्टीज को एन्जाॅय कर सकते हैं। शाम को संमदर किनारे रेत पर ये पार्टींज होती हैं। जहां आप बागा, पालोलम, आरामबोल बीच पर नाइट पार्टी का आनंद ले सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नए साल पर जाएं गोवा - फोटो : Pixabay
गोवा में फ्री ट्रेकिंग

गोवा का काफी सुंदर है। यहां कि प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। इसी सुंदरता के बीच आप दूधसागर के पास स्थित मोलेम नेशनल पार्क को घूम सकते हैं। यहां के वनों के शानदार नजरों का मजा ले सकते हैं। आप भगवान महावीर वन्यजीव अभ्यारण्य से ट्रेकिंग करके कृष्णपुर घाटी की सैर कर भी सकते हैं।

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें