फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nearest Hill Stations: 300 किमी के अंदर हैं ये हिल स्टेशन, कुछ घंटों में घूमकर आ सकते हैं वापस

Wed, 22 May 2024 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दिल्ली एनसीआर या आसपास के रहने वाले हैं तो महज 300 किलोमीटर के अंदर आने वाले खूबसूरत और सस्ते हिल स्टेशनों की सैर करने जा सकते हैं, जिसका सफर लगभग 5 घंटे में तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
नजदीकी हिल स्टेशन - फोटो : istock
Nearest Hill Stations From Delhi: लोगों को घूमने का शौक तो होता है लेकिन कामकाज और व्यस्तता के कारण घूमने के लिए वक्त नहीं मिल पाता है। अगर आपके पास भी वक्त की कमी है तो ऐसी जगहों का चयन करें, जो आपके शहर से करीब में हो ताकि सफर में समय कम लगे और घूमने के लिए भी बहुत अधिक छुट्टियों की जरूरत न पड़े। अगर आप दिल्ली एनसीआर या आसपास के रहने वाले हैं तो महज 300 किलोमीटर के अंदर आने वाले खूबसूरत और सस्ते हिल स्टेशनों की सैर करने जा सकते हैं, जिसका सफर लगभग 5 घंटे में तय किया जा सकता है। इस लेख के जरिए जानिए दिल्ली के बेहद नजदीक स्थित हिल स्टेशनों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
लैंसडाउन - फोटो : istock
लैंसडाउन

गर्मियों में करीब के हिल स्टेशनों की तलाश में हैं तो मौसम का भी ध्यान रखें। दिल्ली से चार घंटे की दूरी पर लैंसडाउन हिल स्टेशन है। 250 किमी दूर इस हिल स्टेशन के लिए सुबह तड़के या देर रात सफर पर निकल सकते हैं। यहां टिप एंड टॉप, भुल्ला झील, दरवान सिंह रेजिमेंटल म्यूजियम घूमने के अलावा प्रकृति की सुंदरता का करीब से लुत्फ उठाने के लिए बोटिंग और सफारी का अनुभव ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नाहन - फोटो : Freepik
नाहन

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन नाहन दिल्ली से 254 किमी दूर स्थित है। यहां गर्मियों में मौसम ठंडा रहता है और अधिक भीड़ भाड़ न होने के कारण सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। नाहन हिल स्टेशन में रेणुका झील, सुकेती फॉसिल पार्क, जैतक किला, चूड़धार चोटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। ट्रैकिंग और बोटिंग के लिए इस हिल स्टेशन पर आ सकते हैं।

4 of 5
पारवाणू - फोटो : istock
पारवाणू

हिमाचल प्रदेश में छोटा सा खूबसूरत शहर है, जिसका नाम पारवाणू है। यह हिल स्टेशन दिल्ली से 260 किमी दूर है। परवाणू हिमालय की ऊंची-नीची चोटियों से घिरा है। यहां मां काली का मंदिर, मोरनी हिल्स, गोरखा फोर्ट घूमने जा सकते हैं, साथ ही ट्रैकिंग के लिए टिंबर ट्रेल परफेक्ट जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून

दिल्ली से 255 किमी दूर देहरादून चारों तरफ से शिवालिक की पहाड़ियों से घिरा है। देहरादून की खूबसूरत जगहों में टपकेश्वर महादेव मंदिर, फाॅरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई), इंडियन मिलिट्री एकेडमी, रॉबर्स केव, सहस्त्रधारा आदि स्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें