Best Places to Visit in Vagamon : भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक दक्षिण भारत का केरल राज्य है। केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, धार्मिक स्थलों, शांत माहौल, झीलों के कारण लोकप्रिय है। केरल में कई पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों को लुभाते हैं और बार-बार यहां आने के लिए उत्साहित करते हैं। इन्हीं जगहों में से एक वागामोन नाम की जगह है। केरल की इडुक्की सीमा में स्थित कोट्टायम वागामोन का मुख्य आकर्षण है। वागामोन में घूमने और देखने के लिए पर्यटकों को काफी विकल्प मिल जाएंगे। कम पैसों में सुकून भरे सफर के लिए वागामोन आ सकते हैं। इस लेख में वागामोन ट्रिप से जुड़ी सभी जानकारी दी जा रही हैं।