Cities Named After Goddess Durga: देशभर में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा का पूजन किया जाता है। लोग घर के मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित कर उपवास करते हैं। इसके अलावा देशभर में कई सिद्धपीठ और माता दुर्गा के मंदिर हैं, जहां लोग नवरात्रि में दर्शन के लिए जाते हैं। जम्मू के कटरा में वैष्णो माता मंदिर से लेकर विंध्याचल और महियर समेत कई मंदिरों के दर्शन के लिए लोग नवरात्रि में पहुंचते हैं। हालांकि मंदिरों के अलावा देवी मां का संबंध देश के कुछ शहरों से भी है। देश में कई ऐसे प्रसिद्ध शहर हैं, जिनका नाम माता दुर्गा के नाम पर रखा गया है। अक्सर बच्चों के नाम किसी भगवान पर या देवी के नाम पर रखे जाते हैं लेकिन देवी के नाम पर शहरों के नाम होना अपने आप में ही खास है। चलिए जानते हैं देवी मां के नाम पर प्रसिद्ध भारतीय शहरों के बारे में।