Famous Durga Mata Temple In Delhi: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। आज से माता दुर्गा अपने भक्तों के घर वास करने आती हैं। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नवरात्रि के मौके पर की जाती है। लोग उपवास करते हैं और माता दुर्गा की पूजा व आरती करते हैं। इस मौके पर जो लोग घर पर घटस्थापना नहीं कर पाते, वह माता के मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। वैसे तो देशभर में कई सारे प्रसिद्ध माता के मंदिर, शक्तिपीठ और देवी के तीर्थ स्थल हैं लेकिन अगर आपको तीर्थ स्थल जाने का मौका नहीं मिल पा रहा, तो आप अपने शहर के ही किसी मंदिर में मां अष्टभुजा के दर्शन कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो इस नवरात्रि में राजधानी के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भी जा सकते हैं। ये रहे दिल्ली के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर, जहां नवरात्रि में मां का आर्शीवाद लेने जा सकते हैं भक्त।