फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Shaktipeeths In Foreign: भारत ही नहीं विदेशों में भी स्थित हैं देवी के शक्तिपीठ, जानिए कहां कौन सी माता का मंदिर?

Fri, 01 Apr 2022 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विदेशों में मां के शक्तिपीठ - फोटो : amar ujala
Navratri 2022 Devi Shakti Peeth: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है, जो 11 अप्रैल को समाप्त होंगे। नवरात्रि में मां के 9 रूपों की पूजा का विधान है। भक्त मां के पूजा-अर्चना और उपवास करते हैं। वहीं देवी मां के मंदिरों में जाकर उनके दर्शन करते हैं। नवरात्रि में माता के मंदिरों में बहुत भीड़ रहती है। माता के शक्तिपीठ धामों में भक्त दूर दूर से दर्शन करने पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता के 52 शक्तिपीठ हैं। यह शक्तिपीठ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्थित हैं। सभी शक्तिपीठों का विशेष महत्व है। आप आसानी से इन शक्तिपीठ धाम के दर्शन करने जा सकते हैं। बता दें कि माता सती के वियोग में भगवान भोलेनाथ माता सती का शव लेकर तांडव कर रहे थे, तभी भगवान विष्णु ने उन्हें रोकने के लिए सुदर्शन चक्र से माता सती के शव के टुकड़े कर दिए। माता सती के अंग और आभूषण जहां जहां गिरे, वह पवित्र शक्तिपीठ बन गए। अगर आप भारत के बाहर विदेशों में स्थित शक्तिपीठ धाम को देखना चाहते हैं तो यहां आपको विदेशों में बसे मां के शक्तिपीठ धाम के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
हिंगलाज शक्तिपीठ - फोटो : facebook
हिंगुला शक्तिपीठ, पाकिस्तान

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में देवी मां का हिंगुला शक्तिपीठ है। इस शक्तिपीठ को हिंगलाज देवी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यहां माता सती का सिर गिरा था। माता के इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ को नानी का मंदिर या नानी का हज भी कहा जाता है। कहते हैं कि यहां कई बार आतंकी आक्रमण भी हुए लेकिन शक्तिपीठ को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
मनसा शक्तिपीठ, तिब्बत - फोटो : facebook
मनसा शक्तिपीठ, तिब्बत

तिब्बत में मानसरोवर नदी के तट पर माता का पावन शक्तिपीठ स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यहां माता सती की दाईं हथेली गिरी थी।

4 of 7
नेपाल शक्तिपीठ - फोटो : facebook
नेपाल शक्तिपीठ

आद्या शक्तिपीठ- बांग्लादेश की तरह की नेपाल में भी कई शक्तिपीठ हैं। नेपाल में गंडक नदी के पास आद्या शक्तिपीठ है। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती का बायां गाल गिरा था। यहां माता देवी की गंडकी स्वरूप की पूजा होती है।

गुहेश्वरी शक्तिपीठ- 52 शक्तिपीठों में से एक गुहेश्वरी शक्तिपीठ है, जो पशुपतिनाथ मंदिर के कुछ दूरी पर बागमती नदी के किनारे स्थित है। धार्मिक मान्यता है कि यहां मां सती के दोनों जानु यानी घुटने गिरे थे। यहां शक्ति के महामाया रूप और भगवान शिव के भैरव कपाल रूप की पूजा होती है।

दंतकाली शक्तिपीठ- नेपाल के बिजयापुर गांव में माता सती के दांत गिरे थे। इस कारण इस शक्तिपीठ को दन्तकाली शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
लंका शक्तिपीठ - फोटो : facebook
इन्द्राक्षी शक्तिपीठ, श्रीलंका

श्रीलंका के जाफना नल्लूर में देवी का शक्तिपीठ है। यहां माता सती की पायल गिरी थी। इस शक्तिपीठ को इन्द्राक्षी कहा जाता है। मान्यता है कि देवराज इंद्र और भगवान राम ने माता के इस शक्तिपीठ की पूजा की थी।
विज्ञापन

6 of 7
बांग्लादेश शक्तिपीठ - फोटो : facebook
बांग्लादेश में माता के शक्तिपीठ

उग्रतारा शक्तिपीठ- बांग्लादेश में कुल पांच शक्तिपीठ हैं। बांग्लादेश में सुनंदा नदी के तट पर उग्रतारा शक्तिपीठ स्थित हैं। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती की नाक गिरी थी। इस पीठ को सुगंधा शक्तिपीठ भी कहा जाता है। कहते हैं कि यहां माता सती देवी सुगंधा के रूप में शिव त्र्यम्बक के साथ वास करती हैं।

अपर्णा शक्तिपीठ- बांग्लादेश में दूसरा शक्तिपीठ भवानीपुर गांव में स्थित है। इस स्थान पर माता सती के बाएं पैर की पायल गिरी थी। यहां माता को अर्पण और  भैरव जी को वामन कहते हैं।

श्रीशैल महालक्ष्मी -बांग्लादेश के सिलहट जिले में शैल नाम के स्थान श्रीशैल शक्तिपीठ है। यहां पर माता सती का गला गिरा था।  इस शक्तिपीठ में महालक्ष्मी स्वरूप की पूजा होती है और भैरव बाबा शम्बरानंद के रूप में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बांग्लादेश शक्तिपीठ - फोटो : facebook
चट्टल भवानी - बांगलादेश में चिट्टागोंग जिले में सीता कुंड स्टेशन के पास चंद्रनाथ पर्वत शिखर पर छत्राल में माता का शक्तिपीठ है। यहां मां सती की दायीं भुजा गिरी थी। इस स्थान पर शक्ति के भवानी स्वरूप की पूजा होती है। यहां भी भैरवनाथ की मंदिर है, जिन्हें चंद्रशेखर कहते हैं।

यशोरेश्वरी माता शक्तिपीठ -बांग्लादेश के खुलना जिले में यशोर नाम की जगह है, जहां मां सती की बाईं हथेली गिरी थी। यहां माता के य़शोरेश्वरी स्वरूप की पूजा होती है।

जयंती शक्तिपीठ -बांग्लादेश के सिलहट जिले में ही जयंतिया परगना में खासी पर्वत पर जयंती माता मंदिर है। यह 52 शक्तिपीठों में से एक है। यहां माता की बाईं जांघ गिरी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें