फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की इन खूबसूरत जगहों को देखकर हैरान रह जाएंगे आप, मन मोह लेगी प्राकृतिक सुंदरता

Thu, 17 Sep 2020 11:10 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मुन्नार, केरल - फोटो : Pixabay
जब भी कहीं घूमने या खूबसूरत जगह जाने की बात की जाती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले विदेशों में मौजूद खूबसूरत जगहों का ख्याल आता है। लेकिन अगर आप घूमने के शौकीन हैं और प्रकृति प्रेमी हैं, तो विदेश जाने के बजाय अपने ही देश में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां के प्राकृतिक नजारे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। भारत की इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता मन को मोह लेने वाली है। इन जगहों पर जाकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। प्रकृति की गोद में बसी इन जगहों पर रह जाने का मन करता है। यहां की सैर जिंदगी में एक बार जरुर करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
मुन्नार, केरल - फोटो : Pixabay
केरल एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको चारों तरफ हरियाली नजर आएगी। यहां के बीच और ट्री हाउस बहुत अच्छे लगते ही हैं, लेकिन यहां पर एक और जगह है मुन्नार। ये जगह समुद्रतट से करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर है। यहां का चाय बगान बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां पर चारों ओर आपको हरियाली देखने को मिलेगी, जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगी।
विज्ञापन

3 of 6
लद्दाख के खूबसूरत पहाड़ - फोटो : Pixabay
लद्दाख स्टॉक रेंज एक ऐसी जगह है, जहां चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ हैं। यहां पर आपको मन को प्रफुल्लित करने वाले प्राकृतिक नजारे तो देखने के मिलेंगे ही, साथ में एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। यहां पर आप हाइकिंग, क्लाइम्बिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं। 

4 of 6
लेह लद्दाख के खूबसूरत पहाड़ - फोटो : Pixabay
लेह लद्दाख भी बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर आपको पहाड़ों के साथ खूबसूरत झीलें भी देखने के मिलेंगी, जिन्हें देखकर मन बरबस ही खुश हो जाता है। हिमालय की ऊंची चोटियां देखकर मन रोमांच से भर उठता है। यहां पर घूमने के लिए बेहतरीन जगह हैं। एडवेंचर के लिए भी ये जगह एक अच्छा विकल्प है।

 
विज्ञापन

5 of 6
नंदा देवी की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Being Himachali
उत्तराखंड में नंदा देवी घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। ये भारत की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी है। प्राकृतिक नजारे देखने के लिए इस जगह पर जरुर जाना चाहिए। यहां की पहाड़ियों का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से बर्फ से ढका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होगेनक्कल फॉल्स, तमिलनाडु - फोटो : Facebook/Nature Photos
तमिलनाडु का होगेनक्कल फॉल्स, जिसे नियाग्रा फॉल्स भी कहते हैं, बेहद ही खूबसूरत जगह है। प्रकृति प्रेमियों के लिए तो ये किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर कहीं किसी प्राकृतिक जगह पर घूमना चाहते हैं तो इस जगह जरुर जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें