फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Must Visit Place: कश्मीर में बना है खूबसूरत गर्म पानी का झरना, एक बार जरूर देखें

Fri, 28 Oct 2022 01:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
kashmir - फोटो : istock
अगर आप उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद है और आप अपनी लंबी-चौड़ी बकेट लिस्ट लेकर चलते हैं। तो ये जगह जरूर आपकी पसंदीदा होगी। कश्मीर की ठंडी वादियों में बने गर्म पानी के झरने, जहां पर नहाने का एक अलग ही रोमांच है। वैसे तो कश्मीर बर्फ से घिरे पहाड़ों और खूबसूरत वादियों की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन इसके साथ ही यहां पर और भी बेहद खूबसूरत चीजें हैं। जिन्हें जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिए। ऐसी ही खूबसूरत जगह है दुबजान। जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी है। 
विज्ञापन

2 of 4
kashmir - फोटो : istock
दुबजान को 'सीम कोर' भी कहते हैं। जो अपने बेहद खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। श्रीनगर और कुलगाम जाने वाले पर्यटक इस गर्म पानी के झरने को देखने के लिए जरूर जाते हैं। जहां पर हरी घास के मैदान के साथ ही बेहद खूबसूरत प्राकृतिक नजारे हैं। यहां पर बने गर्म पानी के झरने को स्थानीय लोग 'टाटा पानी' के नाम से बुलाते हैं। उनका मानना है कि इस पानी में नहाने से काफी सारी बीमारियां ठीक हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
kashmir - फोटो : instagram
घने जंगलों के बीच बने इस खूबसूरत झरने को देखने के लिए सही वक्त जून से लेकर सितंबर तक होता है। जब बड़ी मात्रा में टूरिस्ट आते हैं। ये जगह ट्रैकिंग करने वालों की भी पसंदीदा है। 
विज्ञापन

4 of 4
kashmir - फोटो : istock
पहलगाम है बेहद खूबसूरत
दुबजान आने वाले पर्यटक पहलगाम और श्रीनगर जैसी जगहों की सैर करके आते हैं। पहलगाम बेहद खूबसूरत छोटा सा शहर है। जो अपने शानदार प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां पर बनीं झील में कई सारी वाटर एक्टीविटीज भी होती है। हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक इस जगह पर सर्दियों और गर्मियों दोनों ही मौसम में बेहद आकर्षक नजारे देखने को मिलते हैं। जहां एक बार हर कोई जाना चाहता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें