फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2022: दिल्ली की इन खास जगहों पर घूम सकते हैं भाई और बहन, यादगार बन जाएगा भैया दूज

Thu, 27 Oct 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज 2022 - फोटो : अमर उजाला
Bhai Dooj 2022: इस बार दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जा रही है। दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज भाई और बहन के अटूट रिश्ते को सेलिब्रेट करने का पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों के लिए पूजा करती हैं। भाई की सेहत और लंबी उम्र की प्रार्थना के बाद उनके मस्तक पर तिलक लगाती हैं। बहन और भाई एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं और इस खास मौके पर एक दूसरे को कोई तोहफा देते हैं। इस मौके पर चचेरे, ममेरे भाई बहन भी मिलते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। भाई दूज के मौके पर अक्सर भाई बहन और कजिन घर की मस्ती करते हैं, बचपन की यादें ताजा करते हैं, फोटो क्लिक कराते हैं। लेकिन अगर आप इस भाई दूज को अधिक यादगार यादगार बनाना चाहते हैं तो इस दिन भाई बहन और कजिन कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह एक दिन मस्ती और बचपन की यादे ताजा करने के लिए सही समय है। दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो भाई बहन के घूमने के लिए कुछ जगहें बेस्ट हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हौज खास विलेज - फोटो : istock
हौज खास विलेज

दिल्ली का हौज खास विलेज राजधानी में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां हौज खास मकबरा, डियर पार्क घूम सकते हैं। हौज खास विलेज में कई सुंदर इंटीरियर वाले कैफे, बार, पब और इलेक्ट्रॉनिक नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध है। भाई बहन यहां जाकर मस्ती कर सकते हैं और बहुत सारी सेल्फी क्लिक करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हुमायूं का मकबरा - फोटो : istock
हुमायूं का मकबरा

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे और मुगल गार्डन के बीच हुमायूं का मकबरा स्थित है। भाई बहन अपने दोस्तों और परिवार के साथ हुमायूं का मकबरा घूमने जा सकते हैं। खूबसूरत मुगल गार्डन और यमुना नदी के बीच बसी यह जगह बहुत सुकून देती है।

4 of 6
इंडिया गेट - फोटो : Pixabay
इंडिया गेट

दिल्ली का इंडिया गेट देसी और विदेशी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पर घूमने आते हैं। इंडिया गेट ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सुंदर वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। बहन के साथ यहां घूमने भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
वेस्ट टू वंडर पार्क - फोटो : facebook
वेस्ट टू वंडर पार्क

विदेश घूमने नहीं जा सकते हैं लेकिन विदेशी पर्यटक स्थलों को दिल्ली में घूम सकते हैं। दुनिया के सात अजूबों की रेप्लिका दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क में देखने को मिलेगी। खूबसूरत नक्काशी वाले फाउंटेन, फाउंटेन वॉटरफॉल के मजे ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कनॉट प्लेस - फोटो : सोशल मीडिया
कनॉट प्लेस

बहन को शापिंग के लिए मार्केट ले जा सकते हैं। दिल्ली की जनपथ बाजार, पालिका बाजार या सरोजनी नगर बाजार घूमने जा सकते हैं और खरीदारी का आनंद ले सकते हैं।

Bhai Dooj 2022: हर भाई को अपनी बहन से करने चाहिए ये पांच वादे, जिंदगी हो जाएगी खुशहाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें