फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत के हैं शौकीन तो सितंबर में जाएं जीरो घाटी, पहाड़ों की वादियों में सुरमयी शाम का है अलग मजा

Thu, 19 Sep 2019 08:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
घूमने के शौकीन है और साथ में संगीत को भी पसंद करते हैं तो बस ये जगह आपके लिए बनी है। यहां पर सितंबर महीने में हर साल संगीत संध्या का आयोजन किया जाता है जहां आप अपने संगीत का प्रदर्शन भी कर सकते हैं और संगीत का लुत्फ भी उठा सकते हैं। तो आइए जानें कौन सी जगह है वो जिसकी हम बात कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
जीरो, अरुणाचल प्रदेश
जीरो घाटी बसी है अरुणाचल प्रदेश में। यहां पर अपातिनी प्रजाति के लोग रहते हैं जो अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ ही संगीत के प्रति अपने प्रेम को लेकर भी जाने जाते हैं। इस म्यूजिक फेस्टिवल के जरिए यहां के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है। केवल म्यूजिक फेस्टिवल ही नहीं इस घाटी के और भी बहुत से नजारे और स्थल हैं देखने के लिए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
म्यूजिक फेस्टिवल
अरुणाचल प्रदेश की हरी-भरी वादियों में हर साल होता है म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन। इस आयोजन की खास बात है कि इसमें भारत भर से संगीत के शौकीन शामिल होते हैं और अपने हुनर को दिखाते है। जीरो म्यूजिक फेस्टिवल आयोजन का आगाज 2012 से दो गिटार बजाने वालों ने किया था। इस फेस्टिवल में आपको रंग-बिरंगी संस्कृति, कला और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पिछले साल इस फेस्टिवल का आयोजन 27 सितंबर से शुरु हुआ था। 

 

4 of 5
- फोटो : pixa
मेघना गुफा मंदिर
मेघना गुफा मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और जीरो घाटी के बहुत ही नजदीक स्थित है। यहां पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आपको बहुत सी सीढियां चढ़ना पड़ेगा, जिसमें करीब दस मिनट का समय लग सकता है। इस पांच हजार साल पुराने मंदिर को देखने के बाद आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
जीरो पुट
जीरो पुट एक पहाड़ी है जहां स्वतंत्र भारत का पहला प्रशासनिक केंद्र स्थापित किया गया था। यहां पर 1960 के दशक में सेना की छावनी को स्थापित किया गया था। जिसकी वजह से इसे छावनी पुटो भी कहा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें