फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड में दिल्ली की ये तीन जगह नहीं देखीं तो शहर ही नहीं देखा, यहां बना सकते हैं पिकनिक का प्लान

Wed, 18 Sep 2019 03:13 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixabay
अगर आप पिकनिक मनाना चाहते हैं लेकिन आपको दिल्ली में पिकनिक मनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है, तो फिक्र न करें। दिल्ली में ऐसे कई पिकनिक स्पॉट हैं, जहां आप एक बार चले गए तो वहां से वापस आने का आपका मन नहीं करेगा। दिल्ली अपने कुछ बेहतरीन किले और वाइल्ड लाइफ सैंचुरी  के लिए बेहद प्रसिद्ध है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के आस-पास कौन-कौन से पिकनिक स्पॉट हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी
इस सैंचुरी की खास बात यह है कि यहां आपको करीबन 200 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। हाल ही में असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी के आस-पास वाले इलाके को  पयार्वरण और वन मंत्रालय द्वारा ईको सेन्सिटिव जोन घोषित किया गया है। इसका मतलब पर्यटको के लिए अब बड़े -बड़े होटल के बजाय छोटे-छोटे खूबसूरत मकान होगे। ऐसे में अब इस सैंचुरी की खूबसूरती दोगुना हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
किंगडम ऑफ ड्रीम्स - फोटो : social media
किंगडम ऑफ ड्रीम्स
किंगडम ऑफ ड्रीम्स सच में किसी सपने जैसा ही है। इसकी बनावट और सजावट ऐसी है कि कोई भी व्यक्ति यहां अपना पूरा दिन बिता सकता है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स में एक तरफ नाटक महल है, जहां देश-विदेश के नाटक कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ शीश महल है, जहां आप अच्छे -अच्छे कपड़े पहनकर खूबसूरत फोटो खिचवा सकते हैं। तीसरा सबसे बेहतरीन हिस्सा जिसे इनडोर स्ट्रीट ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है, जिसमें भारत के लाजवाब खाना मिलता है। 
विज्ञापन

4 of 4
लोधी गार्डन - फोटो : social media
लोधी गार्डन 
अगर आप मुगल शासन के इतिहास को जीना चाहते हैं तो लोधी गार्डन आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। लोधी गार्डन में मोहम्मद शाह और सिकंदर लोदी के मकबरे हैं। यहां के बाग बेहद ही खूबसूरत हैं। लोधी गार्डन में आप निशुक्ल फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। इसलिए अक्सर लोग पिकनिक बनाने के लिए यहां जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें