फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में इन छह जगहों पर जा सकते हैं घूमने, यादगार रहेगी ट्रिप

Mon, 22 Jul 2019 12:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
साल में एक बार घूमने निकलना तो हर व्यक्ति के लिए जरुरी होता है। अपना वक्त सिर्फ सोचने में मत निकालिए बल्कि ट्रिप प्लान करके मूड फ्रेश कर आइए क्योंकि आज हम आपको उन जगहों के विषय में बताने जा रहे हैं जिसकी जानकारी वाकई में बहुत कम लोगों को है। लोनावला की इन जगहों पर कम भीड़ मिलेगी। हरियाली, पहाड़, रंग-बिरंगे फूल और सुहाने मौसम में परिवार और दोस्तों के साथ के अलावा थकान मिटाने के लिए और क्या चाहिए। इन जगहों के मौसम और वादियां आपको जिंदगी का अनोखा अनुभव देगें। 
विज्ञापन

2 of 7
तुंगारी झील 
तुंगारी झील का निर्माण ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान बारिश के पानी को सरंक्षित करने के लिए किया गया था। बारिश के दौरान इस झील में काफी पानी इकट्ठा हो जाता है, जिसमें यहां आने वाले लोग बोटिंग का आनंद लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
भाजा गुफा
कार्ला की गुफा के दूसरी ओर भाजा की गुफा है। इस गुफा का निर्माण दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। ये गुफा मालावी स्टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

4 of 7
लोहागढ़ फोर्ट
ये किला मालावी स्टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर भज गांव में है। इस किले में एक दरगाह है। किले के बाईं ओर पावना झील और तिकोना किला है। इससे आगे तुंग किला और कोरेगढ़ किला भी है। 
विज्ञापन

5 of 7
तिकोना किला
पावना झील के रास्ते में ही तिकोना किला है। इसके शिखर पर एक बौद्ध गुफ़ा और कुछ जल कुण्ड हैं। सर्दियों के समय पावना झील में तिकोना किला का बहुत ही खूबसूरत प्रतिबिंब दिखता है। 
विज्ञापन

6 of 7
राजमची 
खूबसूरत वादियों के बीच बसा राजमची लोनावला से लगभग 6 किमी की दूरी पर है। पर्यटक यहां पर इसकी खूबसूरती के साथ-साथ शिवाजी का क़िला भी देखने आते हैं। यहां की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार्ला गुफा
ये गुफा यहां की सबसे पुरानी गुफाओं में से एक है। पत्थरों को काटकर बनाई गई इस गुफा के स्तंभों पर बेहतरीन नक्काशी की गई है। इस गुफा में कोली मंदिर भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें