फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस जाएं तो घाट के साथ-साथ इन 4 स्ट्रीट फूड का लुत्फ जरूर उठाएं

Mon, 22 Jul 2019 10:51 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
बनारस, जिस शहर के नाम में ही रस हो उस शहर के व्यंजनों में कितना स्वाद होगा। अध्यात्म व संस्कृतियों वाला शहर इतिहास के साथ-साथ लजीज व्यंजनों को भी समेटे हुए है। घाटों वाला शहर स्वाद के हिसाब से भी खूबसूरत शहर है। बनारस यानी की वाराणसी का स्ट्रीट फूड इस शहर की परंपरा को दर्शाता है। क्योंकि स्ट्रीट फूड शहर में रहने वाले लोगों के संस्कृति और घरेलू जीवन को दर्शाता है। बनारस की कचौरी और पान के स्वाद का कोई जवाब नहीं है। आइए जानते हैं बनारस के स्ट्रीट फूड में क्या खास है। 



 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
कचौड़ी सब्जी
बनारस शहर में कचौड़ी सब्जी नाश्ते का सबसे लोकप्रिय विकल्प है। कचौड़ी खाने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है। यहां कचौड़ी दो प्रकार की होती है एक बड़ा और छोटा। बड़ा नाम वाली कचौड़ी लोगों को आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है, जिसमें स्टफिंग दाल के साथ की जाती है। जबकि छोटा नाम की कचौड़ी को स्टफिंग आलू के मसालेदार मिश्रण के साथ की जाती है। यहां एक प्लेट की कीमत तीस रुपये है। बनारस में मौजूद गोदौलिया चौक के आसपास आपको कचौरी के बहुत सारी दुकाने मिलेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
मसाले वाली मूंगफली
मसाले वाले मूंगफली यहां आपको सुबह से ही मिलनी शुरू हो जाएगी। लोग इसका इस्तेमाल दिन के एनर्जी के सोर्स के रूप में लेते हैं।  प्याज और हरी मिर्च और मसाले वाली धनिये की चटनी के साथ इससे गर्म कुल्हड़ में चाय के साथ परोसा जाता है | इसके एक प्लेट की कीमत साइज के हिसाब से 10 से 30 रूपये तक होती है ।

4 of 5
- फोटो : social media
फ्राइड इडली
वैसे तो इडली साउथ में लोकप्रिय है। लेकिन इसका फ्राई वर्जन आपको इस शहर में मिलेगा। फ्राइड इडली बाहर से क्रंटी दिखती है और अंदर से नरम होती है। कॉफी के साथ जब आप फ्राइड इडली का स्वाद लेंगे तो और स्वादिष्ट होगा। इसकी एक प्लेट की कीमत लगभग 15 रुपये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ठंडाई या लस्सी
वाराणसी का सबसे लोकप्रिय चीजों में शामिल है यहां की ठंडाई या लस्सी। यहां स्ट्रॉबेरी, आम, चॉकलेट जैसे कई लस्सी के फ्लेवर है , लेकिन मूल स्वाद के लिए साधारण लस्सी को ही चुने । सबसे जरूरी बात यह है कि भांग यहां वैध है और आप यहाँ भांग लस्सी का भी मजा ले सकते है | फ्लेवर के आधार पर प्रत्येक ग्लास की कीमत 50 से 150 रूपये तक होती है |
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें