Moving Abroad: विदेश घूमने के साथ ही बहुत से लोग दूसरे देशों में बसने का भी सपना देखते हैं। जब वह किसी विदेशी जगह की तस्वीरें देखते हैं तो वह ख्वाब सजाने लगते हैं कि काश वह उस जगह पर जाकर रह पाएं। लेकिन किसी दूसरे देश में रहना तो दूर वहां घूमने जाना भी हर किसी के लिए आसान नहीं होता।
घूमने के लिए टूरिस्ट वीजा से लेकर पढ़ाई या नौकरी के लिए वीजा पाने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। हालांकि भारतीयों के लिए विदेश में रहने का सपना साकार हो सकता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो भारतीयों को अपने देश में बसने का मौका दे रहे हैं। खास बात ये है कि इन देशों का वीजा आसानी से मिल जाएगा, साथ ही रहने के लिए विदेशी सरकार पैसे भी देगी।
दरअसल, कुछ देश हैं, जहां की जनसंख्या बहुत कम है। यहां शहरों में रहने के लिए लोग नहीं हैं, या फिर बड़ी उम्र के लोग हैं, ऐसे में विदेशी सरकार युवाओं को बसने के लिए और शहर भरने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो भारतीयों को अपने देश में बसने का मौका दे रहे हैं।