Lord Shiva Temples: श्रावण मास जारी है। यह माह भगवान शिव का बहुत प्रिय माना जाता है। सावन में शिव जी की उपासना की जाती है और शिव मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हैं। सावन के महीने में हरियाली तीज, नागपंचमी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। यह पर्व भी भगवान भोलेनाथ से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर देशभर के शिव मंदिरों में भव्य आयोजन होते हैं। मंदिर में भक्तों की भीड़ लगती है, जो भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने यहां पहुंचते हैं।
इस वर्ष हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। हरियाली तीज के मौके पर शिव मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां भारत के कुछ प्राचीन और अद्भुत शिव मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है।