फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: मदर्स डे पर जाएं मंदिर, मम्मी संग करें इन धार्मिक स्थलों की यात्रा

Thu, 08 May 2025 11:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mothers Day Celebration 2025: देश में कई तीर्थस्थल हैं जहां आप दो से तीन दिन की छुट्टी लेकर जा सकते हैं और मदर्स डे सेलिब्रेशन के साथ ही एक छोटी सी सुकून भरी ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मदर्स डे पर कहां जाएं - फोटो : Adobe stock
Mothers Day Celebration 2025: हर साल मदर्स डे मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार 11 मई 2025 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन लोग अपनी मां की ममता, फिक्र और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए मनाते हैं। मां केवल बच्चे को जन्म नहीं देती, बल्कि उनके लिए अपना जीवन समर्पित कर देती हैं। एक शिशु के साथ मां का रिश्ता जन्म से पहले से ही जुड़ जाता है। जन्म के बाद बच्चे के बिना बोले मां उसकी जरूरतों को समझ जाती है. मां के ये गुण उन्हें धरती पर भगवान का स्वरूप बना देते हैं और इसी स्वरूप की अराधना के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। हालांकि इसमें मां की पूजा उन्हें खास महसूस कराकर की जाती है। 

इस मदर्स डे आप अपनी मां के साथ भगवान के दर्शन के लिए जा सकते हैं। देश में कई तीर्थस्थल हैं जहां आप दो से तीन दिन की छुट्टी लेकर जा सकते हैं और मदर्स डे सेलिब्रेशन के साथ ही एक छोटी सी सुकून भरी ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको कुछ ऐसे धार्मिक स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप मदर्स डे पर अपनी मां के साथ यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी   - फोटो : Freepik
वाराणसी  

वाराणसी गंगा नदी के किनारे स्थित भगवान शिव की प्रिय नगरी है। यहां भगवान शिव का विश्व प्रसिद्ध और प्राचीन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग है। आप मदर्स डे पर अपनी मां के साथ बनारस घूमने जा सकते हैं। यहां दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं और बनारस के लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा - फोटो : adobe
मथुरा-वृंदावन 

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की गलियां श्री कृष्ण की नटखट बाल लीलाओं की साक्षी हैं। यहां आप कृष्ण जन्मभूमि, यमुना घाट, बांके बिहारी का मंदिर, प्रेम मंदिर आदि कई प्राचीन और सुंदर मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

4 of 5
हरिद्वार - फोटो : संवाद
हरिद्वार

मदर्स डे मई के महीने में मनाया जाता है। इस महीने में तापमान गर्म होता है। इसलिए आप मदर्स डे पर मां को तीर्थ स्थल ले जाना चाहते हैं और गर्मी से कुछ राहत भी चाहते हैं तो हरिद्वार जा सकते हैं। हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान आपके शरीर को ठंडक पहुंचा सकता है। साथ ही इसे पाप से मुक्ति का माध्यम भी माना जाता है। यहां मनसा देवी, चंडी देवी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नैनीताल - फोटो : instagram
नैना देवी मंदिर

इस मौसम में मां के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए किसी हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। हालांकि अगर आप मदर्स डे पर मां को मंदिर लेकर जाना चाहते हैं तो नैनीताल की यात्रा कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन नैनी झील के किनारे बसा है। यहं नैना देवी मंदिर है। कहते हैं कि इस स्थान पर माता सती के नेत्र गिरे थे। यहां सालभर भक्त आते-जाते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें