most luxurious railway station in india: भारत की वास्तुकला बेहद समृद्ध और भव्य है। यहां के महल और किले जितने प्रभावी आज भी दिखते हैं, उतने ही भव्य यहां के कुछ रेलवे स्टेशन हैं। भारत में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जो किसी शाही महल से कम नहीं लगते। इनकी बनावट, डिजाइन और रोशनी इतनी भव्य है कि यहां पहुंचकर ऐसा लगता है मानो आप किसी ऐतिहासिक इमारत या पर्यटन स्थल में आ गए हों।
ये रेलवे स्टेशन यात्रा महज यात्रा की शुरुआत या अंत का स्थान नहीं हैं, बल्कि उस स्थान की संस्कृति, विरासत और स्थापत्य कला का भी प्रतीक भी हैं। जब भी कोई यात्री इन स्टेशनों से होकर पहली बार गुजरता है तो वह इसे किसी महल जैसा पाता है। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में जो महलों की याद दिलाते हैं।