Waterfalls : गर्मियों के मौसम में धूप, उमस और पसीने से राहत पाने के लिए लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं। इसलिए अधिकतर लोग हिल स्टेशनों पर जाते हैं, जहां पहाड़ों और हरियाली के बीच तापमान ठंडा रहता है। लेकिन झरनों की ठंडी बौछारों भी आपको तपती धूप, उमस और पसीने से राहत दिला सकती हैं। भारत में कई ऐसे खूबसूरत झरने हैं जहां आप अपने परिवार के साथ न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं, बल्कि ठंडी धाराओं में नहाकर गर्मी से राहत पा सकते हैं।
गर्मी का मौसम आते ही ठंडी और शांत जगह की तलाश बढ़ जाती है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो झरनों की सैर आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकती है। भारत के उन खूबसूरत और ठंडी बौछारों वाले झरनों के बारे में जान लीजिए, जहां आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां पिकनिक मना सकते हैं, झरने पर नहा सकते हैं और प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।