फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमना नहीं, कैसे घूमें ये जानना है जरूरी ताकि हर सफर बना रहे यादगार

Wed, 29 May 2019 01:17 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रकृति की खूबसूरती
गर्मियों का मौसम आते ही लोग पहाड़ों की तरफ भागने लगते हैं। प्रकृति के करीब ठिकाना खोजने लगते हैं। ठंडे प्रदेशों की तरफ रुख करते हैं ताकि महानगरों की चिलचिलाती गर्मियों से कुछ दिन दूर रिलैक्स हो आएं। अगर आप भी मई के इन लू भरे दिनों में हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर जैसे ठंडे प्रदेशों की सैर पर जा रहे हैं तो घूमना ही नहीं बल्कि कैसे घूमें आपको यह जानना भी जरूरी है।

 
विज्ञापन

2 of 7
ट्रैवल
कहा भी गया है कि- सैर कर दुनिया की गाफिल ज़िंदगानी फिर कहां 
                        जिंदगी गर कुछ रही तो ये जवानी फिर कहां

अगली स्लाइड में पढ़िए घूमने से पहले कैसे करें तैयारी?
 
विज्ञापन

3 of 7
यात्रा
आप अगर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बिना सोच-समझे घुमक्कड़ी के लिए न निकलें। अक्सर युवा बिना पूर्व नियोजित प्लान के घूमने निकल जाते हैं और ऐसे में कई बार मुश्किल भी हो जाती है। अगर आप यात्रा के दौरान होने वाली मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने ट्रिप की पूरी तैयारी करें। 
  
 

4 of 7
ट्रैवल - फोटो : social media
- सबसे पहले डेस्टिनेशन यानी वो ठिकाना जहां आप घूमने जा रहे हैं, उसका चयन करें।
- आप कितने दिनों के लिए घूमने जा रहे हैं इस बात को पहले से ही अपने जेहन में रखें।
- किसके साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं और घूमने के साथ और क्या प्लान है? इस बात का खाका खींचें। 
- इसके बाद इस बात पर विचार करें कि आपको कब घूमने निकलना है।

 
विज्ञापन

5 of 7
ट्रैवल
- आप बस,ट्रेन, टैक्सी, फ्लाइट या फिर अपनी गाड़ी किससे घूमने जा रहे हैं, इस बात को अच्छी तरह तय करें।
- इसके बाद अपने बजट के हिसाब से जाने का साधन तय करें।
- आप जहां घूमने जा रहे हैं वहां के बारे में पहले से ही पूरी जानकारी जुटा लें।
-वहां खाना-पीने की चीजें और ठहरने की व्यवस्था की पूरी तैयारी पहले ही कर लें ताकि आखिरी वक्त पर दिक्कत न  हो।

 
विज्ञापन

6 of 7
travel
- अपने साथ आपने जो पूरी योजना बनाई है उसका डॉक्टूमेंट्स जरूर रखें।
-अपना फोन, कैमरा और दूसरी जरूर चीजें घूमने निकलने से पहले अच्छी तरह से जांच लें।
-अगर आप अपने साथ कैश रख रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से संभाल कर रखें।
- साथ ही अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड ले जाना न भूलें ताकि पैसों की जरूरत पड़ने पर परेशान न होना पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
travel
अगर आपके पास घूमने के लिए सिर्फ एक ही हफ्ते का वक्त है तो फटाफट अपना प्लान बनाएं। आप अकेले घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ सभी जरूरत की चीजें रख लें और कुछ जरूरी दवाओं को भी साथ ले जाएं। जहां भी घूमने जाएं उस जगह का भरपूर आनंद लें और उस दौरान ऑफिस के काम से दूर रहें। कई लोगों को आदत होती है कि छुट्टी के दिनों और ट्रैवलिंग के दौरान भी वह ऑफिस के कामों में जुटे रहते हैं, इससे परिवार के साथ बिताया वक्त यादगार नहीं रह पाता है। इसलिए अगर घूमने जा रहे हैं तो सभी चीजों को छोड़कर अपना मन सिर्फ ट्रैवल डेस्टिनेशन्स पर ही लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें