फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की पहली महिला जिसने कम समय में पृथ्वी के 191 देशों की कर ली यात्रा

Wed, 29 May 2019 08:11 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
दुनिया की सैर करना किसको पसंद नहीं होता। हर इंसान जिंदगी में विदेश घूमने या वर्ल्ड टूर की चाह रखता है लेकिन सांसारिक मोह त्याग कर बहुत कम लोग दुनिया देखने निकल पड़ते हैं। इस बार एक 27  वर्षीय युवा महिला ने दुनिया के सारे देश घूमने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करने वाली ये दुनिया की पहली महिला बन चुकी हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
27 वर्षीय कैसी दे पेसोल दुनिया के हर देश में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। इतने कम समय में कैसी  पृथ्वी पर सभी 196 देशों का दौरा करने के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। 2015 के बाद से वो 181 देशों का दौरा कर चुकी है और अभी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
केवल 40 दिनों में उन्हें 15  देशों में यात्रा करनी है ताकि वो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज व्यक्ति (जिसने कम समय में सभी देशों की यात्रा की) का रिकॉर्ड तोड़ सकें।  

 

4 of 6
कैसी की अद्भुत यात्रा अपने आप में एक मिशन है और उन्होंने इसका नाम एक्सपेडिशन 196 रखा है। कैसी सिर्फ एक यात्री ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म की ओर से पीस फॉर एंबेसडर भी हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
कैसी अपने कैमरे के साथ हर जगह यात्रा करती हैं और अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मनोरम चित्रों के माध्यम से अपना अनुभव साझा करती हैं। यात्री का अनुभव व्यक्त करता है कि प्रत्येक देश का अनुभव करना कितना कठिन है लेकिन फिर भी इतना सुंदर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केवल 40 और दिनों में कैसी का अभियान अपने अंतिम चरण तक पहुंच जाएगा लेकिन उनकी यात्रा की विरासत, यात्रा की कहानियां और उसकी यात्राओं की तस्वीरें आने वाले कई वर्षों तक लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें