फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Travel Tips: बारिश के मौसम में सफर के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, पड़ेगा पछताना

Thu, 14 Jul 2022 05:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मानसून ट्रैवल टिप्स - फोटो : amar ujala
Monsoon Travel Tips: मानसून में लोग घूमना पसंद करते हैं। बारिश में मौसम सुहाना हो जाता है। इस मौसम में चिलचिलाती गर्मी और धूप से राहत मिलती है, साथ ही हरियाली बढ़ जाती है। ऐसे में अक्सर लोग बारिश के मौसम में घूमने का प्लान करते हैं। लोग किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता बरसात में बढ़ जाए। कई बार लोग काम के सिलसिले में भी इस मौसम में ट्रैवल करते हैं। हालांकि बारिश में घर से निकलने में कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है। बरसात में घूमने के लिए आपको सही मानसून ट्रैवल डेस्टिनेशन का चयन तो करना ही होता है, साथ ही सफर के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। अगर आप बरसात में सफर कर रहे हैं, तो कुछ गलतियां आपकी यात्रा को खराब और मुश्किल बना सकती हैं। बारिश के मौसम में सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान।
विज्ञापन

2 of 6
मानसून ट्रैवल टिप्स - फोटो : Istock
सही कपड़ों का चयन

बारिश के मौसम में सफर कर रहे हैं तो कपड़ों का चयन सोच समझकर करें। ऐसे कपड़े पहनें, जो जल्दी सूख जाते हैं। ताकि अगर आप सफर के समय तेज बारिश में भीग भी जाएं तो कपड़े सूख जाएं।
विज्ञापन

3 of 6
मानसून ट्रैवल टिप्स - फोटो : pixabay
वाटरप्रूफ बैग

मानसून सफर के दौरान सामान के लिए वाटरप्रूफ बैग साथ ले जाएं। बारिश होने पर आपके बैग के भीगने की संभावना होती है लेकिन वाटरप्रूफ बैग के कारण सामान बरसात के पानी से खराब नहीं होता।

4 of 6
मानसून ट्रैवल टिप्स - फोटो : Istock
खाने का सामान रखें

इस मौसम में अचानक तेज बारिश शुरु हो सकती है। अगर आप किसी होटल में ठहरे हैं और बारिश के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो जाए तो हो सकता है कि खाने की दिक्कत का सामना करना पड़े। कुछ स्नैक्स पास होने पर देर से भोजन मिलने पर परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 6
मानसून ट्रैवल टिप्स - फोटो : Pixabay
फर्स्ट एड किट

मानसून में कई तरह की बीमारियों का संभावना बढ़ जाती है। सर्दी, जुकाम और खांसी होने के साथ ही वायरस फ्लू आदि हो सकता है। ऐसे में सफर के दौरान अपने साथ जरूरी दवाइयां रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मानसून ट्रैवल टिप्स - फोटो : istock
सही जगह का चयन

परिवार या दोस्तों के साथ मानसून ट्रिप पर जा रहे हैं तो किसी ऐसी जगह का चयन करें जहां बारिश में सुकून के पल बिता सकें। बारिश के मौसम में पहाड़ी जगहों पर जाने से बचना चाहिए। बरसात में बादल फटने या पहाड़ खिसकने से अक्सर रास्ते बंद हो जाते हैं और बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आप सफर में फंस सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें