कूर्ग
कूर्ग का खूबसूरत हिल स्टेशन कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित है। प्रकृति की गोद से घिरी इस जगह की सुंदरता मन मोह लेने वाली है। कई झरनों और सुंदर दृश्यों के साथ, कूर्ग पर्यटकों के पसंदीदा जगहों में से एक है। नदी, झरने, पहाड़ और चाय के मनमोहक बगान ही 'कूर्ग' की असली पहचान हैं। चाय और कॉफी के बागानों के गढ़ में कॉफी पीने का अलग ही आनंद होगा। कूर्ग की कॉफी में कितना स्वाद होगा इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। माइक्रो फ्लाइट फ्लाइंग से कूर्ग की अविश्वसनीय खूबसूरती देखना जीवन का सबसे सुखमयी पल होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, 'कूर्ग' में माउंटेन बाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं।