सुंदरता और भव्यता कौन नहीं देखना चाहता। मनमोह लेने वाली जगह को तस्वीरों के बदले अपनी आंखों से देखना किसी सपने से कम नहीं होता। आज हम ऐसी ही जगह के विषय में बताने जा रहे हैं जिसकी तस्वीरें देखकर आप भी सोचेंगे 'काश यहां जा पाते'। हालांकि इस मनोरम जगह जाना आसान है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कर्नाटक की बादामी गुफा अपनी भव्यता के लिए मशहूर है। इन गुफाओं का संबंध 500 ई शताब्दी से है। ये प्राकृतिक गुफाएं नहीं हैं बल्कि इनका निर्माण विशाल पहाड़ों को काटकर किया गया है। भव्य गुफाओं का दृश्य पर्यटकों को रोमांचित कर देता है।
विज्ञापन
3 of 4
कर्नाटक के बगलकोट जिले में बादामी कस्बा स्थित है। जहां दुनियाभर में प्रसिद्ध गुफाएं स्थित हैं। यहां इन गुफाओं के अलावा और भी कई भव्य ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं, जो अब दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाने जगह बन चुकी है। अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं तो बादामी गुफा जरूर जाएं। यहां आपको सदियों पुरानी इमारतें, गुफाएं और मंदिर देखने को मिलेंगे।
इसके लिए निकटतम हवाई अड्डा हुबली है। हुबली से बादामी के लिए आपको करीब 1-6 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। बादामी का अपना रेलवे स्टेशन है। इसका निकटम रेलवे स्टेशन हुबली है। कर्नाटक के सभी बड़े शहरों से आप सड़क मार्ग द्वारा भी बादामी की यात्रा कर सकते हैं।