Qualities Of Adarsh Bahu: शादी के बाद महिला का रिश्ता अपने पति के परिवार से भी जुड़ जाता है। पति का घर और परिवार ससुराल कहलाता है। महिला सिर्फ पत्नी नहीं, बल्कि बहू की जिम्मेदारी में भी आ जाती है। किसी नए रिश्ते में बंधने के बाद बहू को उन रिश्तों को निभाना भी होता है और आपसी संबंध को मजबूत भी बनाना होता है।
कहा जाता है कि जब बहू ससुराल को जोड़कर रखती है, पति के परिवार को अपना परिवार बना लेती है तो इस तरह की महिलाएं आदर्श बहू की श्रेणी में आती हैं। सवाल यह है कि आदर्श बहू कैसे बनें? अगर आपकी शादी होने वाली है या हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है तो आपको ससुराल वालों को इम्प्रेस करने के लिए आदर्श बहू के इन गुणों को अपनाना चाहिए।