फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

March Holiday Plan: मार्च में है होली और ईद, जानिए घूमने के लिए लॉन्ग वीकेंड मिलाकर मिलेगी कितनी छुट्टियां

Sun, 02 Mar 2025 05:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

March 2025 Holiday Plan इस लेख में मार्च माह में घूमने के लिए मिल रही छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड के बारे में जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
मार्च में कब है छुट्टी और कब घूमने जाएं - फोटो : instagram
March 2025 Holiday Plan: मार्च का महीना शुरू होते ही त्योहारों का मौसम भी शुरू हो गया है। एक मार्च से रमजान की शुरुआत हुई है, तो वहीं 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस महीने ईद भी मनाई जाएगी। कई त्योहारों के कारण मार्च के महीने में कई छुट्टियां भी मिल रही हैं। बैंक हॉलिडे के अलावा लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहे हैं। ऐसे में मार्च में घूमने के लिए कई  मौके मिल सकते हैं।

इस महीने में सर्दियां खत्म होने लगती हैं। हल्की सुनहरी धूप और शाम के वक्त हल्का ठंडा मौसम सफर के लिए बेहतर समय हो सकता है। छुट्टियों के अलावा मौसम के लिहाज से भी ये महीना उपयुक्त है। अगर आप सर्दियां खत्म होने का इंतजार कर रहे थे ताकि कहीं घूमने जा सके तो मार्च में सफर की योजना बना सकते हैं। इस लेख में मार्च माह में घूमने के लिए मिल रही छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड के बारे में जानकारी दी जा रही है। 

Hampi Utsav: कर्नाटक में शुरू होने जा रहा है हम्पी उत्सव, जानिए खासियत और कैसे हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन

2 of 5
march bank holiday 2025 - फोटो : Amar Ujala
मार्च में कब-कब बंद हैं बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, मार्च 2025 में बैंकों में कुल 14 दिन छुट्टियां रहेंगी, जिनमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय त्योहारों पर होने वाली छुट्टियां, दूसरा और चौथा शनिवार तथा सभी रविवार शामिल हैं। राज्य-विशेष त्योहारों के दौरान बैंक केवल संबंधित राज्यों में बंद रहेंगे। होली और रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेगा। 

मार्च में छुट्टियों की लिस्ट
  • 2 मार्च रविवार, साप्ताहिक अवकाश
  • 7 मार्च शुक्रवार, चपचार कुट (मिजोरम)
  • 8 मार्च शनिवार, सप्ताह का दूसरा शनिवार
  • 9 मार्च रविवार, साप्ताहिक अवकाश
  • 13 मार्च गुरुवार, होलिका दहन और अट्टुकल पोंगल (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और  केरल)
  • 14 मार्च शुक्रवार, होली
  • 15 मार्च शनिवार, होली (अगरतला, भुवनेश्वर,इम्फाल और पटना में बैंक बंद) और याओशांग महोत्सव
  • 16 मार्च रविवार, साप्ताहिक अवकाश 
  • 22 मार्च शनिवार, माह का चौथा शनिवार 
  • 23 मार्च रविवार, साप्ताहिक अवकाश 
  • 27 मार्च गुरुवार, शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)
  • 28 मार्च शुक्रवार, जुमा अलविदा (जम्मू कश्मीर)
  • 30 मार्च रविवार, साप्ताहिक अवकाश
  • 31 मार्च सोमवार, ईद उल फितर
विज्ञापन

3 of 5
मार्च में लॉन्ग वीकेंड - फोटो : Adobe Stock
मार्च में लॉन्ग वीकेंड

इस महीने में पांच शनिवार और पांच रविवार हैं। मार्च में दो प्रमुख लाॅन्ग वीकेंड मिलेंगे।

13 मार्च से 16 मार्च तक आप लाॅन्ग वीकेंड पर सफर की योजना बना सकते हैं। 13 मार्च को होलिका दहन है और 14 मार्च को होली हैं। कई राज्यों में इन दोनों दिन छुट्टी है। इसके बाद 15 मार्च (शनिवार) और 16 मार्च (रविवार) का वीकेंड है, जिससे यह चार दिनों का लॉन्ग वीकेंड बनता है।

29 मार्च से 31 मार्च तक तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है। 29 मार्च (शनिवार) और 30 मार्च (रविवार) के बाद 31 मार्च (सोमवार) को ईद-उल-फितर की छुट्टी होने की संभावना है, जिससे यह तीन दिनों का लॉन्ग वीकेंड बनता है। 

4 of 5
मार्च में घूमने कब जाएं - फोटो : Adobe
मार्च में घूमने कब जाएं

यदि आप मार्च 2025 में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो होली की छुट्टियों के साथ वीकेंड की छुट्टियों को मिलाकर लंबे सफर की योजना बना सकते हैं। 13 मार्च से 16 मार्च तक चार दिनों की छुट्टी का लाभ उठाकर आप किसी भी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

इसके अलावा ईद वाले लाॅन्ग वीकेंड पर भी घूमने जाया जा सकत है। 29 मार्च से 31 मार्च तक तीन दिनों की छुट्टी में भी आप एक छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

Women's Day 2025: इस महिला दिवस अपने पंखों को दें उड़ान, बनाएं सोलो ट्रैवलिंग का प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Braj Ki Holi - फोटो : अमर उजाला
मार्च में ट्रिप पर कहां जाएं

मथुरा वृंदावन जा सकते हैं। होली के दौरान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में सबसे अधिक धूम और उत्साह देखने को मिलता है। 
मार्च में मिल रही दो से तीन दिन की छुट्टी पर आप बनारस की यात्रा पर जा सकते हैं। 
इसके अलावा वीकेंड ट्रिप पर आप ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल की यात्रा भी कर सकते हैं
राजस्थान के कुछ पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए मार्च का महीना उपयुक्त है। जयपुर, उदयपुर या जैसलमेर की यात्रा करने इस महीने जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें