फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives Tour Packages: सेलिब्रिटीज की तरह मालदीव पर मनाना चाहते हैं छुट्टियां, तो जानें कितना आएगा खर्च

Thu, 16 Jun 2022 11:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मालदीव टूर पैकेज - फोटो : iStock

Maldives Tour Packages: पिछले कई समय से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलिब्रिटीज छुट्टियां मनाने के लिए देश से बाहर मालदीव जा रहे हैं। मालदीव सेलिब्रिटीज के बीच काफी पसंदीदा टूर डेस्टिनेशन है। समुद्र तटों से प्यार करने वालों को मालदीव बहुत पसंद आता है। सर्दी का मौसम हो या गर्मी का, मालदीव में घूमने के लिए पर्यटकों को काफी बेहतर विकल्प मिलेंगे। यहां के खूबसूरत बीचेस लोगों को बहुत पसंद आते हैं। माना जाता है कि बीचेज के मामले में मालदीव से बेहतर कुछ नहीं है। हालांकि लोगों को लगता है कि मालदीव महंगा पर्यटन स्थल है, जहां घूमने के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। समुद्र किनारे मस्ती करने और सुकून भरे पल बिताने के लिए के लिए अगर आप भी सेलिब्रिटी की तरह मालदीव जाना चाहते हैं तो मालदीव के सबसे सस्ते टूर पैकेज के बारे में जान लीजिए। मालदीव का सफर बजट में करने के लिए ये टूर पैकेज रहेंगे शानदार।  

विज्ञापन

2 of 7
मालदीव टूर पैकेज - फोटो : iStock
मालदीव के पर्यटन स्थल

मालदीव भारत के दक्षिण में स्थित है, जिसे आईलैंड का देश कहा जाता है। मालदीव में घूमने के लिए कई सारे बीच हैं। मालदीव की राजधानी माले से आप अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं। यहां काफु एटोल, आश्चर्यजनक मस्जिदें, रंगीन इमारतें, सुंदर बाजार देखने को मिलेंगे। मालदीव में कोमो कोको द्वीप स्थित है, जहां लकड़ी से बने शानदार घर में रहने का लुत्फ आप उठा सकते हैं। इसके अलावा एचपी रीफ, मालदीव के एक सुंदर पर्यटन स्थल है, जो कि सुरक्षित क्षेत्र से घोषित हुआ है। उत्तरी माले एटोल में बसे मानव निर्मित समुद्र तट को भी आप देख सकते हैं। आप मिलाधू द्वीप, अड्डू शहर, वाधू द्वीप देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मालदीव टूर पैकेज - फोटो : Instagram- @Anushkaranjan
मालदीव घूमने का सही समय

आप सालभर कभी भी मालदीव जा सकते हैं। यहां का तापमान लगभग हमेशा एक जैसा ही रहता है। लेकिन मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का होता है। मई से अक्टूबर तक पारा थोड़ा ज्यादा हो जाता है। बारिश व तूफान आने की संभावना रहती है।

4 of 7
मालदीव टूर पैकेज - फोटो : iStock
मालदीव कैसे जाएं

मालदीव में छुट्टी मनाना चाहते हैं तो हवाई सेवा का लाभ उठा सकते हैं। रेलवे और सड़क मार्ग से मालदीव जाना संभव नहीं है। इस द्वीपसमूह पर जाने के लिए आपको अंतरराष्ट्रीय और घरेलू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे दोनों से सुविधा मिल जाएगी। मालदीव में घूमने के लिए टैक्सी, स्थानीय बसें, प्राइवेट बोट, क्रूज आदि का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मालदीव टूर पैकेज - फोटो : iStock
मालदीव के लिए वीजा

मालदीव घूमने के लिए विदेशी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा लेना होता है। मालदीव सरकार तीन अलग तरह के वीजा जारी करती है, जिसमें टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा और फैमिली या फ्रेंड विजिट वीजा, जो 30 दिनों के लिए वैध होता है। टूरिस्ट वीजा के लिए कम से कम दो दिन पहले आवेदन जमा करना होता है।
विज्ञापन

6 of 7
मालदीव टूर पैकेज - फोटो : istock
कितने दिन का मालदीव टूर पैकेज

मालदीव घूमने के लिए आपको 4 से 7 दिन का समय चाहिए होता है। मालदीव में कई सारे वाटर स्पोर्ट्स, कई अलग अलग एडवेंचर एक्टिविटीज, क्रूज पार्टी, सी व्यू और अलग अलग बीच पर घूमने के लिए आपको कम से कम 4 दिन के लिए मालदीव में रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मालदीव टूर पैकेज - फोटो : Facebook/Blissful Travel and Leisure
मालदीव टूर पैकेज का खर्च

दिल्ली से मालदीव का हवाई किराया एक तरफ का प्रति व्यक्ति 25 हजार से ज्यादा आएगा। मालदीव में एक से बढ़कर एक खूबसूरत रिसॉर्ट और होटल हैं, जहां एक रात ठहरने के लिए 2-3 हजार रुपये से 25 हजार तक के रूम मिल जाएंगे। आप वाटर विला, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस में ठहरने की बुकिंग करा सकते हैं। वहीं मालदीव में घूमने के लिए स्थानीय परिवहन पर आपका 10 हजार रुपये तक खर्च आ सकता है। 4 से 7 दिन के मालदीव टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये तक खर्च आ सकता है। आईआरसीटीसी भी समय समय पर मालदीव टूर पैकेज यात्रियों के लिए लेकर आता है, जिसमें पर्यटकों को 4 रात और 5 दिन वाले टूर पैकेज के लिए लगभग 49660 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें