फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2023 : अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं मकर संक्रांति तो करें इन 7 शहरों की सैर

Sat, 14 Jan 2023 03:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं मकर संक्रांति तो करें इन 7 शहरों की सैर - फोटो : अमर उजाला
Makar Sankranti : हिंदू धर्म में वैसे तो सभी त्योहार काफी धूमधाम से मनाए जाते हैं, पर मकर संक्रांति के त्योहार तो लेकर लोगों में कुछ खास ही उल्लास होता है। इस दिन लोग स्नान करने के बाद सच्चे मन से गरीबों में दान करते हैं। मकर संक्रांति को कई जगह अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कई जगह मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार मकर संक्रांति कल यानि की 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

खिचड़ी के साथ ये त्योहार पतंगबाजी और उल्लास के लिए भी काफी चर्चित है। देश भर में इसे कई तरीकों से मनाया जाता है। अगर आप भी मकर संक्रांति का त्योहार अलग तरीके से मनाना चाहते हैं तो आप इन 7 जिलों की सैर पर निकल सकते हैं। इन में से कई जगह जाकर आप पतंगबाजी का लुफ्त उठा सकते हैं। कई जगह आपको तरह-तरह का स्वादिष्ट खाना भी खाने को मिलेगा। आईये आपको बताते हैं इन जिलों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 8
पतंगबाजी - फोटो : Pixabay
अहमदाबाद

अपने खाने के साथ-साथ गुजरात का अहमदाबाद शहर मकर संक्रांति के दिन होने वाली पतंगबाजी के लिए काफी मशहूर है। इस दिन यहां ना सिर्फ तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं, बल्कि साथ में मिलकर लोग पतंगबाजी का लुफ्त भी उठाते हैं। अहमदाबाद में पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं भी होती हैं। कई जगह तो आज के दिन गरबा पंडाल भी लगता है। 
विज्ञापन

3 of 8
मकर संक्रांति - फोटो : iStock

गुवाहाटी

मकर संक्रांति के त्योहार को गुवाहाटी में माघ बीहू के नाम से जाना जाता है। गुवाहाटी में मकर संक्रांति मनाने का तरीका काफी अलग है। यहां के लोग बोनफायर करते हुए यानि की लकड़ियों में आग लगाकर माघ बीहू सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। 

4 of 8
जोधपुर में मकर संक्रांति - फोटो : istock
जोधपुर

राजस्थान की संस्कृति किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तो अगर आप मकर संक्रांति का त्योहार राजस्थानी तरीके से मानाना चाहते हैं तो जोधपुर एक बेहतर ऑप्शन है। मकर संक्रांति के दिन जोधपुर में जमकर पतंगबाजी होती है। इसके साथ ही आप इन दिनों वहां लगने वाले इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
पतंगबाजी - फोटो : Social Media
जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर भी मकर संक्रांति के त्योहार के लिए काफी फेमस है। यहां आज के दिन ना सिर्फ पतंगबाजी होती है, बल्कि साथ में ऊंठ और घोड़ों की परेड,.नृत्य और गीतकारों की परफोर्मेंस भी लोगों को लुभाती है। 
विज्ञापन

6 of 8
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी - फोटो : Pixabay
वडोदरा

गुजरात का ये शहर मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी के आंनद में खो सा जाता है। यहां मकर संक्रांति को उत्तरायण कहते हैं। यहां काफी बड़े लेवल पर पतंगबाजी होती है। तरह-तरह की रंगबिरंगी पतंगे आपको आसमान से नजरें हटाने नहीं देंगी। 
विज्ञापन

7 of 8
हरिद्वार गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार 

उत्तराखंड में मौजूद हरिद्वार में हर तरह के धार्मिक त्योहार का आयोजन काफी धूमधाम से होता है। ऐसे ही गंगा घाट पर मकर संक्रांति के दिन काफी बड़े लेवल पर आरती होती है। इसके साथ ही आज के दिन गंगा स्नान का काफी महत्व होने की वजह से बड़ी तादाद में लगो वहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अमृतसर में पतंगबाजी - फोटो : iStock
अमृतसर 

त्योहार मनाने में पंजाब का अपना एक अलग अंदाज है। मकर संक्रांति के दिन पंजाब के अमृतसर में पतंग उड़ाने के साथ-साथ आप भांगड़ा को लुफ्त उठा सकते हैं। इस दिन पतंगबाजी के साथ वहां कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वहीं मकर संक्रांति के दिन आप अमृतसर जाकर अच्छा-अच्छा खाना खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें