फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Long Weekend Trip: तीन दिन के ट्रिप के लिए मजेदार हैं ये पांच जगहें, 15 हजार में घूम-फिरकर आ जाएंगे वापस

Fri, 16 Aug 2024 10:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

तीन से चार दिन की छुट्टियों में घूमने के लिए कई विकल्प मिल जाएंगे। हालांकि मानसून है तो सफर पर जाने से पहले ऐसी जगहों का चयन करें, जहां बरसात में जाया जा सकता है। साथ ही बजट में भी घूम सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Travel - फोटो : freepik.com
Long Weekend Trip Under 15000 Rs: कई दफ्तरों में 17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार की छुट्टी होती है। वहीं अगले दिन यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर अवकाश है। ऐसे में इस माह 17 से 19 तक आपको घूमने के लिए 3 दिन का मौका मिल सकता है। तीन से चार दिन की छुट्टियों में घूमने के लिए कई विकल्प मिल जाएंगे। हालांकि मानसून है तो सफर पर जाने से पहले ऐसी जगहों का चयन करें, जहां बरसात में जाया जा सकता है। साथ ही बजट में भी घूम सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
महाबलेश्वर - फोटो : instagram
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में इस मौसम में जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आप लिंगमाला वॉटरफॉल, वेन्ना लेक, महाबलेश्वर मंदिर घूमने जा सकते हैं। पुणे से बस या टैक्सी द्वारा घूमने जा सकते हैं। महाबलेश्वर घूमने का खर्च लगभग 15000 रुपये में आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
हिल स्टेशन - फोटो : instagram
कोडाइकनाल, तमिलनाडु

मदुरै से बस या टैक्सी के जरिए कोडाइकनाल पहुंच सकते हैं। यहां कोडाइकनाल झील, कोकर केव्स और ब्रायंट पार्क घूमने जा सकते हैं। 2 से 3 दिन के ट्रिप में 15000 रुपये खर्च करके घूमने जा सकते हैं।

4 of 6
kASHMIR - फोटो : PEXEL
कुर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का कुर्ग शहर बेहद सुंदर है। यहां एबी वाॅटर फाॅल, राजा की सीट, कुर्ग कॉफी प्लांटेशन की सैर पर जा सकते हैं। मैसूर या बेंगलुरु से बस के जरिए कुर्ग पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Travel - फोटो : istock
शिलांग, मेघालय

बारिश के मौसम में मेघालय के शिलांग की ट्रिप पर जाना अद्भुत अनुभव करा सकता है। यहां एलिफेंट वाटरफाल, उमियम झील या शिलांग पीक की सैर कर सकते हैं। गुवाहाटी से शिलांग आसानी से पहुंचा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुन्नार - फोटो : instagram
मुन्नार, केरल

चाय के बागान और हरियाली देखने के लिए केरल के मुन्नार हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। यहां चाय के बागान, एराविकुलम नेशनल पार्क और अट्टुकल जलप्रपात घूमने की जगह है। कोच्चि से सड़क मार्ग या रेल मार्ग के जरिए यहां पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें