फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 'फ्रेंडशिप डे' को बना लें खास, दोस्तों संग इस खुशहाल जगह पर कर आइए मस्ती

Sun, 04 Aug 2019 12:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आपने कोल्हापुर का नाम यहां पर खास डिजाइन के मिलने वाले चप्पलों की वजह से सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शहर में चप्पलों के अलावा भी बहुत कुछ है जिसे देखने के लिए एक बार आपको जरूर आना चाहिए। अगर आपको घूमना पसंद है और अपने देश की विभिन्न सभ्यता और संस्कृति को करीब से जानना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के इस शहर को भी जरूर देखें। आइए जाने क्यों खास है कोल्हापुर।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
महालक्ष्मी मंदिर
कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर 18 शक्तिपीठों में से एक हैं। यहां के स्थानीय लोग मां लक्ष्मी को अंबादेवी के नाम से पुकारते हैं। पंचगंगा नदी के तट पर बना यह मंदिर कोल्हापुर से दो घंटें की दूरी पर बना हुआ है। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
temple - फोटो : social media
ज्योतिबा मंदिर
कोल्हापुर घूमने आए हैं तो इस मंदिर के दर्शन भी करने चाहिए। कहते हैं ज्योतिबा ब्रह्मा, विष्णु और महेश के अवतार थे। इन्होने रत्नासुर नामके राक्षस को मारा था। यह मंदिर 3214 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। 
 

4 of 7
कोल्हापुर की साड़ियां
केवल चप्पल ही नहीं यहां पर मिलने वाली साड़ीयां भी बहुत प्रसिद्ध है। कोल्हापुरी रेशम से बनी रंग बिरंगी साड़ी हर महिला को लुभाती है। इसलिए यहां पर जाएं तो इन साड़ी को खरीदना न भूलें। इसके साथ ही यहां की महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला विशेष प्रकार का आभूषण साज भी आप खरीद सकते हैं। 
 
  
 


 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
जायके की नहीं है कमी
कोल्हापुर में खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए भी कोई कमी नहीं है। शाकाहारी लोगों के लिए मीसल से लेकर मांसाहार के शौकीनों के लिए मटन का अचार, तांबडा रस्सा और कीमा राइस बॉल्स लोगों के बीच मशहूर हैं। जब भी इस जगह की सैर पर जाएं तो इनका स्वाद लेना न भूलें।
 
विज्ञापन

6 of 7
जहां छत्रपति शिवाजी ने बिताया था अपना जीवन
कोल्हापुर से बीस किमी दूर बसा है पन्हाला शहर। इस छोटे से शहर की खासियत यह है कि इस जगह पर शिवाजी ने अपनी जिंदगी के बहुत से साल गुजारे थे। यहां पर बने किले और पानी के टैंक देखने के लिए यहां पर जा सकते हैं। स्थानीय लोगों से छत्रपति शिवाजी के किस्से आपको आसानी से सुनाई दे जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अखाड़ा
कोल्हापुर में दंगल भी बहुत पसंद किया जाता है। यहां पर कुश्ती के बहुत से अखाड़े आपको मिल जाएंगे। इन अखाड़ों को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। बहुत सी मिट्टी के बीच कुश्ती करते पहलवानो को देखने का मजा ही कुछ अलग होता है क्योंकि ये कुश्ती टीवी में आने वाली रेसलिंग से बिल्कुल अलग होती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें