फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने के लिए नहीं बचा पाते पैसे तो आजमा लें ये जबरदस्त टिप्स

Sat, 03 Aug 2019 06:26 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
घूमने का शौक तो सबको होता है लेकिन कोई छुट्टी ना मिलने से परेशान है, कोई निजी समस्याओं से जूझ रहा है, कोई ऑफिस से परेशान तो कुछ लोग बजट के चलते कहीं नहीं जा पाते। हालांकि बजट की समस्या तो सभी को होती है तो इस बार हम आपकी इस समस्या का हल भी ढूंढ लाए हैं। छोटी सी जिंदगी में परेशानियों को नजरअंदाज करने के साथ ये भी सीखें कि क्या करके आप बजट में यात्रा कर सकते हैं और उसके लिए पैसे कैसे बचा सकते हैं। इसके लिए कुछ टिप्स आपके काफी काम आएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
पहले यह निश्चय करें कि आपको जाना कहां है। हर जगह का अलग तरह का खर्चा होता है इसलिए पहले से जगह निश्चय करें फिर आपको पैसा बचानें में आसानी रहेगी । इंटरनेट पर उस जगह से जुड़ी जानकारी निकालें जहां आप जाना चाहते हैं। अपने खर्चो को एक पेपर पर लिखें। खर्चे में एक – दो हजार बढ़ाकर ही लिखें ताकि इमरजेंसी में आपको ट्रैवल के लिए बचाए पैसों में से खर्च न करना पड़े ।
विज्ञापन

3 of 4
कपड़े हों या ग्रोसरी आप यह देखें कि आपको खरीदने के लिए सबसे कम दाम कहां चुकाना पड़ेंगा। अॉनलाइन अॉप्शन भी आपके लिए अच्छे रहेंगे। इससे आपको डिस्काउंट भी मिलेगा और आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट पर होने वाले खर्चो से बच सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पिगी बैंक हो या फिर अलग से बैंक अकाउंट हो तो सेविंग के पैसे उसमें डालें। एक बार उसमें पैसे डालें तो उसे गलती से भी न देंखे क्योंकि ऐसा नहीं हुआ तो यह पैसे भी खर्च हो जाएंगे और घूमने का प्लान वहीं रूक जाएगा । जमा किए गए पैसों को तभी निकालें जब आप ह़ॉलिडे के लिए बुंकिग करना शुरू करेंगे। सेविंग के वक्त आपको ऐसे कई मौके मिलेंगे जब आपको कुछ खरीदने का मन करेगा लेकिन आपको खुद पर काबू करना होगा । 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें