अक्सर आप जीवन की भागदौड़ से परेशान होकर कहीं न कहीं सैर पर निकल जाते हैं। लेकिन इस बार हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर कुछ दिन बिताने के बाद मन को बहुत शांति मिलेगी। भारत में योग और आध्यात्म के माध्यम से मन की शांति को तलाश किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आश्रम के बारे में जहां पर बहुत से लोग हर साल मानसिक शांति की तलाश लिए जाते हैं।