फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best of 2018: हनीमून के लिए हॉट डेस्टिनेशंस रहीं ये 5 जगह

Fri, 21 Dec 2018 12:03 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
यूं तो साल 2018 में  देश की बहुत सी खूबसूरत जगहों पर लोग घूमने गए - फोटो : file photo
विज्ञापन

यूं तो साल 2018 में  देश की बहुत सी खूबसूरत जगहों पर लोग घूमने गए, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जो बहुत चर्चा में रही। लोगों ने अपने हनीमून के लिए इसे बेस्ट प्लेस कहा। अब आप सोच रहे होगें कौन सी ऐसी जगह है जहां हम अभी तक घूमने नहीं गए तो बस आप भी कर लीजिए क्रिसमस और नए साल पर घूमने जाने की प्लानिंग हम आपको बताने जा रहे हैं उन खास जगहों के बारे में जहां जाकर आपकी छुट्टियां भी यादगार हो जाएंगी। 

विज्ञापन


 

goa beach party - फोटो : file photo
गोवा- हर शादीशुदा जोड़े के लिए गोवा पहली पंसद होता है। कपल्स इसे बेस्ट हनीमून स्पॉट के रूप में देखते हैं। दरअसल, गोवा की पहचान वहां के समुद्र हैं। यहां समुद्र के किनारे कपल्स एक दूसरे के हाथों में हाथ डालें रोमांस करते हुए नजर आते हैं। वहीं गोवा की नाइट पार्टी लाइफ का नजारा भी बेहद खूबसूरत होता है। यहां कि नाइट लाइफ बेहद रोमांटिक होती है। हर साल की तरह ही कई ट्रैवल वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा 2018 में रोमांस और हनीमून के लिए सबसे बेस्ट और हॉट डेस्टिनेशन रही। 

kashmir mausam - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर- कश्मीर में ऐसे खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर आप भारत में ही स्विट्जरलैंड को फील कर सकते हैं। बर्फ से ढकी कश्मीर की खूबसूरत वादियों के साथ यहां के खूबसूरत फूलों को देखकर किसी को भी प्यार हो जाए। आतंकवादी गतिविधियों और लगातार सुरक्षा अलर्ट के बीच कश्मीर में हजारों पर्यटक पहुंचे। वादियों के बीच कुदरत के सुंदर नजारों ने इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट और हनीमून प्लेस के रूप में बनाए रखा। 

यहां की ताजी ठंडी हवा, कॉफी के बागान और खूबसूरत पहाड़ियां लोगों को बहुत लुभाती हैं - फोटो : instagram
केरल -यहां की ताजी ठंडी हवा, कॉफी के बागान और खूबसूरत पहाड़ियां लोगों को बहुत लुभाती हैं। एक बार जो व्यक्ति यहां आता है बस यहीं का बनकर रह जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आकर्षण लोगों को बार-बार अपनी तरफ खींच लाता है। कपल्स यहां बोटिंग का मजा लेते हुए नजर आते हैं।  हनीमून जोड़े के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। नए कपल को निजी पल बिताने के लिए यहां बहुत सी जगहें हैं। जैसे बैकवॉटर रेत से भरे समुद्र तट, हरियाली और वहां की खूबसूरत पहाड़ियां। 
एल्लपी
एल्लपी बैकवॉटर हाउस बोट के लिए फेमस है। यहां नए कपल बोटिंग का आनंद लेने आते है।यहां रोमांटिक अंदाज में समय बिताना आपके लिए यादगार होगा।रात के समय केले के पत्ते पर परोसे जाने वाला भोजन की बात ही अलग होती है। नदी में बहता सफेद पानी का अदभूत दृश्य अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करता है। 

मुन्नार
मुन्नार की खूबसूरत पहाड़ियों को देख आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां की खूबसूरती को देखते हुए लोगों ने कई कविताएं लिखी है। इस स्थान पर लोग हाथी की सवारी का मजा लेते हैं। यहां के चाय के बगान में बने रिजोर्ट में आप कमरा बुक कर यहां की नेचुरल ब्यूटी का आनंद उठा सकते हैं। 

उदयपुर का नाम रोमांटिक जगहों की लिस्ट में शुमार हो चुका है - फोटो : file photo
उदयपुर- उदयपुर का नाम रोमांटिक जगहों की लिस्ट में शुमार हो चुका है। फिल्मों में उदयपुर को जितना खूबसूरत दिखाया जाता है। उसे कहीं ज्यादा वह हकीकत में खूबसूरत है। तभी तो प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी के लिए इसी शहर को चुना। यहां की खूबसूरत सड़कों पर अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर घूमने का मजा ही अलग है। इस शहर और यहां के खाने के स्वाद में आप रजवाड़ों वाली शानो शौकत महसूस करेंगे।

उदयपुर में गुलाबी ठंड में घूमने का मजा कुछ और ही होता है। नए जोड़े यहां आकर खुद को राजा-रानी समझने लगते है। इस शहर में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई है। यहां खूबसूरत महल, झीलें,किला,बगीचें और यहां के स्थानीय खाने का आनंद उठा सकते हैं। इस शहर में कई झीलें हैं, इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

fsgdfsdfsjdfdujcx - फोटो : social media
ऊटी जाकर अगर आप वहां के प्राकृतिक नजारों का आनंद अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं तो नीलगिरी केे खूबसूरत पहाड़ियों से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकता। यहां टॉय ट्रेन की सवारी करके प्राकृति के नजारे नजदीक से  देख सकते हैं। छुक-छुक करते चलती इस ट्रेन की सवारी बहुत शानदार होती है। ऊटी का बॉटनिकल गार्डन देश के सबसे पुराने गार्डन में इसका नाम आता है। न्यूली वेड कपल्स हां अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताते है।  एमरल्ड लेक ऊटी से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर है। नेचर लवर्स के लिए  यह जगह जन्नत है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें