फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2018: भारत की 5 ऐसी जगह जहां मनाया जाता है सबसे अच्छा क्रिसमस

Fri, 21 Dec 2018 09:27 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
भारत में भी कई ऐसी जगह मौजूद हैं जो किसमस सेलिब्रेशन को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं - फोटो : pixabay
विज्ञापन

क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर आपने विदेशों में कई जगहों का नाम सुना होगा पर क्या आप जानते हैं भारत में भी कई ऐसी जगह मौजूद हैं जो किसमस सेलिब्रेशन को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। जी हां यूएस, लंदन ही नहीं सांता क्लॉज का क्रेज भारत के इन शहरों में भी कुछ कम नहीं दिखता। अगर आप भी क्रिसमस की छुट्टियां सेलिब्रेट करने के लिए किसी शहर की तलाश में हैं तो आपकी तलाश पुरी हो चुकी है। आइए आपको बताते हैं भारत के ऐसे पांच शहर जहां आप क्रिसमस मनाने के लिए हर साल आना चाहेंगे। 

विज्ञापन

1911 तक ब्रिटिश सरकार की राजधानी रहे कोलकाता में क्रिसमस को लेकर लोग बेहद उत्साहित रहते हैं - फोटो : instagram
कोलकाता
1911 तक ब्रिटिश सरकार की राजधानी रहे कोलकाता में क्रिसमस को लेकर लोग बेहद उत्साहित रहते हैं। यहां आज भी एंग्लो-इंडियन्स बसते हैं जो क्रिसमस को एक बड़ा दिन मानकर सेलिब्रेट करते हैं। अगर इस साल आप क्रिसमस की छुट्टियों में यहां आएं हुए हैं तो यहां की पार्क स्ट्रीट, सेंट पॉल कथेड्रल प्रेयर देखने के साथ यहां का फ्रूटकेक खाना तो बिल्कुल भी न भूलें। यहां की मशहूर न्यू मार्केट से आप क्रिसमस ट्री और क्रिसमस आउटफिट्स जैसी कई चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं।

कोच्ची में ईसाई लोगों की अच्छी-खासी संख्या है - फोटो : social media
कोच्चि
कोच्ची में ईसाई लोगों की अच्छी-खासी संख्या है। यही वजह है कि यहां आपको कई पुराने चर्च भी देखने को मिल जाएंगे। क्रिसमस फेस्टिवल के दौरान यहां की गलियां जगमगाते क्रिसमस ट्री और बड़े-बड़े स्टार्स से सज जाती हैं। इस समय यहां की मार्केट में भी अलग ही रौनक नजर आती है। यहां 16 वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया सेंट फ्रांसिस चर्च इंडिया का सबसे पुराना यूरोपियन चर्च है। 

घूमने- फिरने के शौकीन लोग गोवा को पार्टी हब के नाम से पहचानते हैं। - फोटो : file photo
गोवा
घूमने- फिरने के शौकीन लोग गोवा को पार्टी हब के नाम से पहचानते हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां की रौनक देखने लायक होती है। यहां बीच साइड से लेकर नाइटक्लब्स तक में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होती है। क्रिसमस में घरों से लेकर बेकरी तक में तरह-तरह की ट्रेडिशनल डिशेज बनती हैं। इतना ही नहीं यहां के लोकल चर्च बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाए जाते हैं। अगर आप इस खास मौके पर अकेले घूमने आए हैं तो भी आप कभी बोर नहीं हो सकते। 
विज्ञापन

अगर आप अपने बजट में रहकर अपना क्रिसमस खूबसूरत बर्फ से ढ़की पहाड़ियों के बीच सेलिब्रेट करने का मन बना रहे हैं - फोटो : social media
शिमला
अगर आप अपने बजट में रहकर अपना क्रिसमस खूबसूरत बर्फ से ढ़की पहाड़ियों के बीच सेलिब्रेट करने का मन बना रहे हैं तो शिमला इसके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। शिमला एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के तौर पर भी काफी मशहूर है। यहां बर्फ से ढ़के पहाड़ों को कालका-शिमला ट्राय ट्रेन में बैठकर देखने का मजा ही अलग होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें