फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवेंचर ट्रैवलिंग का लेना है मजा तो इन 4 जगहों पर कर आइए पैराग्लाइडिंग

Mon, 11 Nov 2019 04:53 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
paragliding
एडवेंचर ट्रैवलिंग का अपना ही मजा है। पिछले कुछ सालों से युवाओं में यह क्रेज तेजी से बढ़ा है। भारत में विभिन्न एडवेंचर स्पोर्टस हैं जहां युवा एडवेंचर को जीते हैं। अगर आप भी एडवेंचर पसंद हैं तो उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक विभिन्न जगहों पर अपने इस शौक को पूरा करने जा सकते हैं। आप यहां ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दरअसल, पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर है जिसके जरिए आप आसमान से जमीन की खूबसूरती देख सकते हैं। आइए कुछ बेस्ट पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स के बारे में जानते हैं..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
paragliding destinations of india
बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग में मौजूद है। गर्मियों के दौरान यहां सैलानियों और एडवेंचर के शौकीनों का तांता लगा रहता है। यह स्थल प्रशिक्षण, उपकरण और रोमांचक अनुभवों के साथ शानदार दृश्य प्रदान रने का काम करता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
paragliding
कुंजापुरी उत्तराखंड
पहाड़ों की वादियों के घिरे इस प्रदेश में खूबसूरती के साथ-साथ कई सारे एडवेंचर मौजूद हैं। उत्तराखंड के कुंजापुरा एक बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं। शिवालिक और गंगोत्री की पहाड़ तक आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 

 

4 of 5
paragliding destinations of india
नंदी हिल्स
बैंगलोर शहर एडवेंचर स्पोर्टस के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई शानदार पहाड़ी डेस्टिनेशन मौजूद हैं जहां आप पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद ले सकते हैं। आप यहां की प्रसिद्ध नंदी हिल्स का प्लान बना सकते हैं। यहां लैंडिग के लिए आरामदायक स्थल मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां जी भरकर प्राकृतिक सौंदर्यता का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paragliding
सिक्किम
सिक्किम हमेशा से अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार व्यू के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा सिक्किम अब पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स के रूप में भी लोग जानने लगे हैं। टेक ऑफ से लेकर लैंडिग के लिए यहां शानदार जगह है। इसके अलावा यहां पैराग्लाइडिंग के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें