फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली संग विदेश में ट्रिप की कर रहे हैं प्लानिंग, तो सस्ते में उठाएं इन जगहों पर मौज

Mon, 25 Mar 2019 11:23 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हम सभी लोग विदेश घूमना का प्लान बनाते रहते हैं, लेकिन कभी वक्त नहीं मिलता तो कभी हमारा बजट इजाजत नहीं देता। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ कम बजट में विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से देश हैं जहां आप कम बजट में घूम सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लिस्बन, पुर्तगाल
लिस्बन, पुर्तगाल शहर की राजधानी के साथ-साथ दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। शहर के भीतर खूबसूरत जगहों की वजह से यह दुनिया का सबसे सुंदर शहर में से एक है। यहां जीवन यापन करना दूसरे देशों के मुकाबले सस्ता है। अपने एतिहासिक धरोहरों और समुद्री तट के कारण यह सदियों से दुनिया के आकर्षण का केंद्र रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सैंटो डोमिंगो
लेटिन अमेरिकन देश डोमेनिकन रिपब्लिक में घर बहुत आसानी से और सस्ते मिल जाते हैं। यहां कपल हर महीने 1450 डॉलर खर्च करके आराम से रह सकते हैं। इसके अलावा आप कोलंबिया के शहर काली सैलानियों के लिए अच्छी जगह है। यहां कपल 900 डॉलर में पूरा महीना गुजार सकता है। 

4 of 5
सैन पेड्रो, बेलिज
इस खूबसूरत टापू पर दुनिया भर से लोग घूमने आते हैं। आप यहां पर एक हजार डॉलर के किराए पर पूरा आयलैंड ले सकते हैं। इसके अलावा फ्रांस के सेंट चिनियन बेहद ही खूबसूरत शहर है। यहां 1600 डॉलर के खर्च पर आप आसानी से महीना गुजार सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब्रूजो, इटली
इटली के इस कस्बाई शहर में हर महीने 1400 डॉलर खर्च करके आप सुकून के पल बिता सकते हैं। इसके अलावा आप पूर्वी यूरोप का देश स्लोवेनिया बेहद खूबसूरत देश है। आप यहां बेहद ही कम खर्चे में रह सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें