डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरला से बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकता
- फोटो : instagram
दरअसल हम बात कर रहे हैं केरल की। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल से बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती। केरल के प्राकृतिक नजारों के बीच एक दूसरे का हाथ थामना बेहद ही रोमांटिक और यादगार होगा। केरल को भगवान का घर भी कहां जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यहां के शांत, साफ-सुथरा वातावरण आपके दिल को छू लेगा। यहां परप आपको इटली के लेक कोमो की तरह ही चारों तरफ हरियाली और उसके बीच में बहता साफ पानी मिलेगा। यहां एक बार घूम लेने वाले अक्सर ऐसा कहते हैं कि कुदरत ने बड़े फुर्सत से इस जगह को बनाया होगा। यहां वेडिंग प्लान करना किसी सिनेमैटिक वेडिंग से कम नहीं होगा।
केरल जाएं और वहां के हाउसबोट का लुत्फ नहीं उठाएं तो वहां जाकर आना अधूरा हो रह जाता है
- फोटो : instagram
हाउसबोट वेडिंग
केरल जाएं और वहां के हाउसबोट का लुत्फ न उठाएं तो वहां जाकर आना अधूरा ही रह जाएगा। हाउसबोट में ठहरने का एहसास ऐसा लगता है, मानों कोई सपना सच हो रहा है। एक पल के लिए सोचिए अगर बैकवाटर और हाउसबोट में शादी के सात फेरे लिए जाएं तो कितना यूनिक होगा। दुनिया के शोर-गुल से दूर खूबसूरत वातावरण में अपने पार्टनर के साथ फेरा लेना बहुत ही यादगार होगा। आप चाहें तो अपने बजट को ध्यान में रखते हुए हाउसबोट बुक कर सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा हुआ तो आप लग्जरी हाउसबोट भी बुक करा सकते हैं।
प्राकृति खूबसूरती और पानी के लहरों के बीच अपने पार्टनर के साथ साथ जीने मरने का वादा कर सकते हैं
- फोटो : instagram
बीच वेडिंग
जब बात बीच वेडिंग की आती है तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है, लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिहाज से देखा जाए तो केरला के बीचेज भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। गोवा के बीचेज से ज्यादा शांति केरला के बीचेज पर होती है। प्राकृतिक खूबसूरती और पानी के लहरों के बीच अपने पार्टनर का साथ आपके लिए आजीवन यादगार रहेगा। यहां आप केरल के पारंपरिक भोजन का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि केरल के लोगों के रहन-सहन का तरीका अलग है, लेकिन स्वभाव मिलनसार है। केरल घूमने आए लोगों का स्वागत बहुत ही पारंपरिक तरीके से किया जाता है।