फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पर बना रहे हैं शादी का प्लान तो हनीमून के लिए बेस्ट है ये देश, यादगार बन जाएंगे पल

Wed, 26 Dec 2018 05:23 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सिंगापुर भारतीयों का फेवरेट होलीडे डेस्टिनेशन बनता जा रहा है - फोटो : pixabay
विज्ञापन

सिंगापुर भारतीयों का फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन है।न्यू ईयर पर प्लानिंग करते वक्त लोगों की जुबान पर सबसे पहला नाम सिंगापुर का ही आता है, तो वहीं कुछ लोग अपने हनीमून के लिए भी इस जगह को बेस्ट प्लेस मानते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों सिंगापुर बनता जा रहा है लोगों का फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन।

विज्ञापन

आप नेचर लवर है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है।  - फोटो : pixabay
सिंगापुर घूमने आए लोगों के बारे में कहा जाता है कि जो एक बार यहां घूमने आता है उसका दिल यहीं का होकर रह जाता है।यहां के बगीचे, पार्क के अलावा लोगों को यहां के रीति रिवाज भी बेहद  पसंद आते हैं।अगर आप भी नेचर लवर हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। 

सिंगापुर का दूसरा नाम सिटी ऑफ गार्डन्स है - फोटो : pixabay
बता दें सिंगापुर का दूसरा नाम सिटी ऑफ गार्डन है।यहां के गार्डन के चर्चें तो हर जगह मशहूर हैं।वैसे तो यहां कई बगीचे मौजूद हैं लेकिन सिंगापुर घूमना आए लोग यहां के 'बोटैनिकल गार्डन्स' और 'गार्डन्स बाई द वे' घूमना ही सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।बता दें, यहां हनीमून पर आए कपल्स 'गार्डन्स बाई द वे' जाना ज्यादा पसंद करते हैं।इतना ही नहीं प्री वेडिंग शूट के लिए भी यह जगह काफी फेमस है।इस गार्डन की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां का रंग समयानुसार बदलता रहता है।आपको सुबह के समय यहां अलग रंग दिखेगा तो दोपहर के समय अलग।

बॉटैनिकल गार्डन वर्ल्ड हेरिटेज साइट है - फोटो : pixabay
बोटैनिकल गार्डन
बॉटैनिकल गार्डन वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यह पूरे 52 हेक्टेयर में बना हुआ है। इसके अंदर जाने वाले व्यक्ति को वहां पहुंचकर बेहद अच्छा अनुभव होता है।यहां भीतर स्वान लेक, इको गार्डन, इवॉल्यूशन गार्डन आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा यहां और भी कई खूबखूरत जगह घूमने लायक हैं। यहां आकर लोग अपनी छुट्टियों का यादगार बना सकते हैं।सिंगापुर का सेंटोसा आइलैंड पूरे दुनिया में काफी फेमस है।अगर आप भी सेल्फी के शौकीन हैं तो आपके लिए यहां बेस्ट टाइम सनसेट का होगा।सनसेट के समय आपको यहां ज्यादातर युवा कपल्स ज्यादा नजर आएंगे।इसके अलावा यहां कई और चीजें भी हैं, जिसकी वजह से आप कभी यहां आकर बोर नहीं होंगे। 

दिमाग को बहुत सुकून महसूस होता है। - फोटो : pixabay
नेशनल म्यूजियम ऑफ सिंगापुर
सिंगापुर का नेशनल म्यूजियम सफेद रंग का है।यहां खासकर लोग शांति की तलाश में पहुंचते हैं।आप भी यहां आकर कुछ सुकून भरे यादगार पल बिता सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यहां आने के बाद दिल और दिमाग को बहुत सुकून महसूस होता है। 
विज्ञापन

पर्यटकों के नजर में यह सिंगापुर का सबसे बेहतर जगह है - फोटो : pixabay
बुटीक बातोका टाउन पार्क 
यह जगह कपल्स की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है।यहां के खूबसूरत नजारों के लोग बेहद दीवाने हैं।यहां आए पर्यटकों के लिए सिंगापुर की ये जगह उनकी सबसे पसंदीदा जगह में से एक होती है।यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और मनोहर जंगल देखकर कोई भी व्यक्ति उनमें खोकर रह जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें