Karwa Chauth 2024 Romantic Places : शारदीय नवरात्रि के साथ त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ मनाया जाता है। मान्यता है कि करवा चौथ पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं और चांद को देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं।
अपने डेस्टिनेशन वेडिंग तो सुना होगा, लेकिन क्या डेस्टिनेशन करवा चौथ के बारे में सुना है? इस करवा चौथ पर भारत के कुछ ऐसे डेस्टिनेशन्स के बारे में बताएंगे, जहां कपल अपना करवा चौथ सेलिब्रेट करके इसे एक दूसरे के लिए सबसे यादगार करवा चौथ बना सकते हैं।
सुहागिनों के लिए करवा चौथ एक प्रमुख त्योहार होता है। करवा चौथ में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में पति भी अपनी धर्मपत्नी के लिए कुछ खास करने की चाहत रखते हैं तो क्यों न आप इस करवा चौथ अपने जीवनसाथी को किसी ऐसी जगह ले जाएं जहां से चांद और भी खूबसूरत दिखाई देता हो। चलिए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं