फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ को बनाएं स्पेशल, अपने पार्टनर के साथ करें इन पांच खूबसूरत शहरों का सफर

Thu, 17 Oct 2019 06:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
करवाचौथ आने वाला है और यही समय है कि शादीशुदा जोड़े अपने रिश्ते को नया और खूबसूरत बनाएं। इस बार आप कुछ अनोखा करके अपने पार्टनर को सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो ट्रिप पर ले जाने से बेहतर क्या हो सकता है। विविध भारत में तो घूमने की वैसे भी इतनी जगह है कि आप कंफ्यूज हो जाएंगे। लेकिन हम आपकी दुविधा को दूर करने के लिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें सबको अपनी पसंद का सब मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
शोघी 
अनोखी खूबसूरती का बेहतरीन उदहारण हिमाचल प्रदेश का छोटा सा कस्बा है शोघी। शिमला से मात्र 13 किमी दूर स्थित ये छोटा सा हिल स्टेशन अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको हर कदम पर मंदिर ही मंदिर दिखाई देंगे इसीलिए शोघी को 'सिटी ऑफ टेंपल' भी कहा जाता है। अपने पार्टनर के साथ यहां करवाचौथ मानाने का अनुभव बिलकुल अलग होगा। पहाड़ों और सुंदर नजारों के बीच पार्टनर के साथ वक्त बिताने का इससे अच्छा मौका और क्या होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाना
'मलाना' गांव हिमाचल की कुल्लू घाटी के उत्तर में पार्वती घाटी की हरी-भरी वादियों से ढका हुआ है। मलाना नदी के पास खूबसूरत पहाड़ियों के किनारे बसे इस गांव की खूबसूरती बेमिसाल है।यहां के अद्भुत नजारे यहां आपने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आने वाले पर्यटक इस गांव के बाहर कैंप लगाकर रुकते हैं।सोचिये पार्टनर के साथ कैंप में रुकने का मौका और वो भी करवाचौथ के समय तो इससे खूबसूरत सरप्राइज क्या होगा ।

4 of 5
कोवलम 
कोवलम जैसी खूबसूरत जगह 'द लाइटहाउस बीच' और 'हवाह बीच' के लिए बहुत मशहूर हैं। लोग यहां पर सन बाथ, स्विमिंग, क्रूजिंग और केरला की मशहूर आयुर्वेदिक बॉडी मसाज का लुत्फ उठाते हैं। यहां पर सूर्यास्त का अनोखा नजारा देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। ऐसे में पार्टनर के साथ यहां करवाचौथ के समय आना परफेक्ट रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा 
अपने पार्टनर के साथ आगरा में मोहब्बत की निशानी और विश्व के साथ अजूबों में से एक ताजमहल जाकर ये करवाचौथ की जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाएगा। आगरा में आपको ऐसे होटल भी मिल जाएंगे जिनके कमरे से ताज का खूबसूरत नजारा दीखता है। तो देर किस बात की अपने पार्टनर को करवाचौथ पर दें अनोखा तोहफा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें