फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Butterfly Forest In India: भारत के बटरफ्लाई फाॅरेस्ट की खूबसूरती मोह लेगी मन, जानें कैसे तय करना है यहां तक का सफर

Sun, 17 Jul 2022 12:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बटरफ्लाई फाॅरेस्ट - फोटो : istock
अक्सर घूमने की जगहों का चयन करना होता है तो लोग पहाड़ों और समुद्र तटों के बीच किसी मनपसंद जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं। पहाड़ों पर ठंड और प्राकृतिकता देखने को मिलती है तो वहीं समुद्र किनारे सुकून और मस्ती करने को मिलती है। मैदानी क्षेत्रों में भी कई मशहूर पर्यटन स्थल होते हैं, जहां लोग जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर मैदानी क्षेत्रों में प्राकृतिकता, सुकून और मस्ती तीनों का आनंद लेना है तो किसी जंगल को घूमने का प्लान बना सकते हैं। जगहों की सैर के लिए अक्सर लोग दुधवा नेशनल पार्क, जिम कॉर्बेट और कतरनिया घाट आदि जाते हैं। लेकिन भारत में एक खूबसूरत बटरफ्लाई फाॅरेस्ट भी है, जहां हजारों किस्म की तितलियां आपकी नजरों के सामने होती हैं। इसके अलावा यहां पक्षियों की चहचहाहट और हरियाली के बीच वक्त गुजारने को मिलता है। चलिए जानते हैं भारत के सबसे खूबसूरत बटरफ्लाई फॉरेस्ट के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
जंगल - फोटो : Pixabay
कहां है बटरफ्लाई फाॅरेस्ट ?

दक्षिण भारत के कर्नाटक शहर में बटरफ्लाई फाॅरेस्ट मौजूद है। दक्षिण भारत घने जंगलों और हरियाली को लेकर मशहूर है। ऐसे में यहां कर्नाटक के कोडागु, मलनाड और दक्षिण कन्नड़ में घने जंगल फैले हुए हैं। इस जंगल में घूमने के लिए आने वाले पूरा दिन यहीं बिताना पसंद करते हैं और सुंदर व शांत माहौल में सुकून के पल बिताने के बाद शाम को वापसी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कर्नाटक की खूबसूरती - फोटो : iStock
बटरफ्लाई फॉरेस्ट का नाम?

कर्नाटक के मशहूर बटरफ्लाई फाॅरेस्ट का नाम 'बिसले घाट' है। पश्चिमी कर्नाटक में फैले बिसले घाट जंगल की खासियत है कि यहां हजारों किस्म की तितलियां पाई जाती हैं। इस घने जंगल में मानसून के दौरान प्रवासी तितलियां देखने को मिलता है।

4 of 7
बटरफ्लाई फाॅरेस्ट - फोटो : pexel
बिसले घाट की खासियत

इस जंगल में कॉमन कैस्टर, कॉमन ग्लास यलो, कॉमन जे, प्लेन टाइगर, स्पॉटेड पैरट, लाइन ब्लू, बलका पेरट, डिंगी स्विफ्ट आदि तितलियों की किस्में मौजूद हैं। इसके अलावा जंगल में हजारों किस्म के पक्षियों को भी देखा जा सकता है। जंगल में अद्वितीय पेड़-पौधे और हरियाली के बीच से नदी गुजरती है।
विज्ञापन

5 of 7
जंगल - फोटो : Pixabay
जंगल में अन्य एक्टिविटी

बिसले घाट बटरफ्लाई जंगल में कई फन एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां मोटरसाइकिल या कार से जंगल के बीच सफर कर सकते हैं। पानी की कई धारा यहां से निकलती है। इसलिए आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जंगल में कई व्यू पॉइंट्स भी मौजूद हैं। हजारों सैलानी बिसले घाट पर छुट्टियां मनाने आते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जंगल - फोटो : istock
कब घूमें बटरफ्लाई फाॅरेस्ट

अगर आप को नेचर से प्यार है, जो इस हरे भरे जंगल में सुकून के पल बिताने के लिए पहुंच सकते हैं। बिसले घाट पर घूमने के लिए सबसे उपयुक्त समय बारिश का मौसम है। मानसून में आप इस घाटी पर तितलियां ही नहीं प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बटरफ्लाई फाॅरेस्ट कैसे जाएं - फोटो : istock
कैसे पहुंचे बटरफ्लाई फाॅरेस्ट

कर्नाटक के हासन जिले में सकलेशपुर क्षेत्र में बिसले घाट जंगल मौजूद हैं। यहां पहुंचने के लिए आप सकलेशपुर बस या ट्रेन से आ सकते हैं। सकलेशपुर से बिसले घाट के लिए स्थानीय टैक्सी और स्थानीय बस भी चलती है। चाहें तो बेंगलुरु से बिसले घाट का सीधा सफर तय कर सकते हैं, जिसकी दूरी 250 किलोमीटर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें