झालरापाटन
झालवाड़ जिले से छह किमी दूर बने इस छोटी सी जगह को घंटियों का शहर भी कहते हैं। यहां पर भी देखने के लिए बहुत से प्राचीन मंदिर बने हैं। दसवीं सदी का पद्मनाभ सू्र्य मंदिर, ग्यारहवी सदी का शांतिनाथ जैन मंदिर, श्री द्वारिकाधीश मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।