फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पहुंचकर फिल्मों जैसी लगती है जिंदगी, भारत के इस कोने का सफर करना किसी सपने से कम नहीं

Fri, 30 Aug 2019 08:24 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
व्यस्त जिंदगी में हम अक्सर समय निकालना भूल जाते हैं लेकिन साल में एक बार समय निकालकर परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का आनंद मानसिक तनाव को दूर रखेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दक्षिण भारत की एक अद्भुत जगह जहां घूमने का परफेक्ट समय शुरू होने वाला है। तो देर किस बात की जगह हम बता रहे हैं आप प्लानिंग कर लीजिए। 
विज्ञापन

2 of 5
चॉकलेट म्यूजियम 
चॉकलेट किसको पसंद नहीं होती। ऊटी जाकर यहां जाना ना भूलें। यहां आपको अलग-अलग तरह की चॉकलेट टेस्ट करने और देखने को मिलेंगी। आप इन्हें बनाना भी सीख सकते हैं। ऊटी, दक्षिण भारत में तमिलनाडु राज्य का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है।
विज्ञापन

3 of 5
रोज गार्डन 
एल्क हिल की ढलान पर स्थित रोज गार्डन 2 हजार से अधिक किस्मों के गुलाब का घर है। 19 वीं शताब्दी में बनाए गए  सरकारी बॉटनिकल गार्डन में फर्न, ऑर्किड और प्रागैतिहासिक जीवाश्म पेड़ हैं।

4 of 5
नीलगिरि माउंटेन रेलवे 
भारत की विश्व प्रसिद्ध टॉय ट्रेन में सफर करने का मौका रोज थोड़ी मितला है। ऊटी जाने पर ऐसे मौके ना गवाएं और टॉय ट्रेन में बैठने का अनुभव लें। इसकी शुरूआत अंग्रेजों ने की थी। टॉय ट्रेन कुन्नूर से मेट्टूपलायम तक चलती है। इस बीच ये सैंकड़ों पुल, पर्वतीय घाटियों और गुफाओं से गुजरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social media
अवलांच झील 
दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए ये उम्दा जगहों में से एक है। सोचिए झील के किनारे टेंट में कैंपिंग और बॉन फायर का कितना अद्भुत नजारा होता होगा। इसके साथ आप मछली पकड़ने का मजा भी ले सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें