बीच
- फोटो : Instagram
पुरी बीच
पुरी समुद्र किनारे बसा है। जगन्नाथ रथ यात्रा के अलावा आप शाम के वक्त पुरी बीच पर घूमने के लिए जा सकते हैं। पुरी बीच बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित गोल्डन बीच के नाम से मशहूर है। सुबह की सैर के दौरान सूर्योदय और लहरों के बीच का शानदार दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। वहीं यहां कयाकिंग, सर्फिंग, जेट स्कीइंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं।